कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने भारतीय सेना की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। उन्होंने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी करार दिया। निरूपम ने ट्वीट किया, ”प्रत्येक भारतीय पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक्स चाहता है लेकिन भाजपा द्वारा राजनीतिक फायदे के लिए फर्जी वाली नहीं। देश के हितों पर राजनीति।” उनका ट्वीट ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत पेश करने की मांग कर रही है। कांग्रेस की ओर से सोमवार को कहा गया कि उसकी सरकार के समय भी इस तरह की कार्रवार्इ हुई थी लेकिन उन्होंने इसे हवा नहीं दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी वीडियो जारी कर पीएम मोदी से सबूत पेश करने को कहा था। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। वह अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों को सीमा पर लेकर गया है। यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक तो हुर्इ ही नहीं। इसे झूठ साबित करने के लिए सबूत दिए जाएं।
सेना के शहीद जवानों पर ओम पुरी का विवादित बयान, देखें वीडियो:
केजरीवाल के इस वीडियो पर मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल देश की सेना पर शक कर रहे हैं। यदि उन्हें शक नहीं है तो फिर पाकिस्तान के झूठे प्रचार से प्रभावित होने की जरूरत नहीं है। प्रसाद ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि क्या वे भी सेना के जवानों के सर्जिकल स्ट्राइक कर सकने की योग्यता पर सवाल उठाने वालों में शामिल हैं। चिदंबरम ने एक अखबार को इंटरव्यू में कहा था कि उनकी सरकार के समय जनवरी 2013 में पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी।
Every Indian wants #SurgicalStrikesAgainstPak but not a fake one to extract just political benefit by #BJP.
Politics over national interest pic.twitter.com/4KN6iDqDo5— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) October 4, 2016
गौरतलब है कि पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक से इनकार कर रहा है। पाकिस्तानी सेना पत्रकारों के एक समूह को नियंत्रण रेखा के निकट के स्थानों पर ले गई और वहां की स्थिति के बारे में उनको बताया। दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच नियंत्रण रेखा पर मौजूद पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने कहा कि उनकी सीमा के भीतर किसी तरह की कार्रवाई असंभव है। पाकिस्तानी सेना अपनी तरह का एक अलग सा कदम उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय मीडिया को सीमा के निकट ले गई और स्थिति को बयां किया।
केजरीवाल ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कहा- 100 मतभेद सही लेकिन मैं आपको सैल्यूट करता हूं