महाराष्ट्र में विदर्भ राज्य आंदोलन समिति (VRAS) के एक कार्यक्रम में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में चल रही थी। चल रही प्रेस कॉन्फ्रेंस में MNS के कुछ कार्यकर्ता जबरन घुस आए और कॉन्फ्रेंस हाल में हंगामा करने लगे। उनके हाथ में MNS के झंडे भी थे। MNS के कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी का झंडा लहराया और ‘अखंड महाराष्ट्र’ के नारे भी लगाए। उनके झंडे पर महाराष्ट्र का नक्शा बना था और उसपर ‘अखंड महाराष्ट्र’ लिखा भी था। हंगामे के बाद MNS के नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि, वे महाराष्ट्र के टुकड़े नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के टुकड़े करने की सोच रखने वालों की प्रेस कान्फ्रेंस में हंगामा करना कोई गलत बात नहीं है। हालांकि, MNS के कार्यकर्ता वहां ज्यादा देर नहीं रुके। उनके जाने के बाद प्रेस कान्फ्रेंस फिर से शुरु कर दी गई थी।
दरअसल, विदर्भ राज्य आंदोलन समिति (VRAS) में कई सारे लोग, संगठन और राजनीतिक पार्टी शामिल हैं। ये लोग विदर्भ को महाराष्ट्र से अलग करके एक राज्य बनाना चाहते हैं। जो कि भारत के अंदर ही रहे लेकिन महाराष्ट्र से अलग हो।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व एटवोकेट जनरल (Advocate General) श्रीहरि अणे पर अलग विदर्भ राज्य के लिए प्रदर्शन के दौरान स्याही फेंकी गई थी। जब विदर्भ राज्य आंदोलन समिति (वीआरएएस) के नेताओं ने घटना के पीछे कांग्रेस नेता नारायण राणे के बेटे की अगुवाई वाले स्वाभिमानी संगठन पर संदेह जताया था। यह संगठन भी महाराष्ट्र के विभाजन का पुरजोर विरोधी है। श्रीहरि अणे ने इस मुद्दे पर समर्थन हासिल करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी बात की थी। अणे को अलग मराठवाड़ा राज्य के निर्माण की वकालत करने पर अपना पद छोड़ना पड़ा था। उनके बयान पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा हो गया था।
WATCH: MNS activists forcefully stop Vidharbha Rajya Andolan Samiti's press conference, in Mumbai. pic.twitter.com/SWJlMzjaUV
— ANI (@ANI) September 13, 2016