मिस वर्ल्ड 2017 का ताज जीतने के बाद इंडिया की बेटी मानुषी छिल्लर आज भारत लौट आई। मुंबई एयरपोर्ट पर विश्व सुंदरी का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में फैन्स मौजूद थे। लोगों में बेसब्री थी, इंतजार था। सैकड़ों लोग बड़ी हसरतों के साथ उस चेहरे की एक झलक पाना चाहते थे जो साल 2017 का सबसे हसीन, ग्लैमरस और इंटेलिजेंट चेहरा बन गया था। आखिर वो पल आ ही गया। इसके बाद तो मानों लोगों के सब्र का बांध ही टूट गया। हाथों में तिरंगा थामे ये फैंस इंडिया-इंडिया के नारे लगाने लगे। जैसे ही दुनिया में भारतीय सुंदरता और मेधा का झंडा बुलंद करने वाली मानुषी बाहर आई। लोग मानुषी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। मानुषी के फैंस ने भारत की बेटी का तिलक कर हिन्दुस्तान की धरती पर उसका स्वागत किया। इस मौके पर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फेमिना मिस इंडिया से जुड़ी सुंदरियां मानुषी का स्वागत करने को मौजूद थीं। मानुषी के कई प्रशंसक पोस्टर लेकर भी खड़े थे। इन पोस्टरों पर लिखा था, “वेलकम बैक मानुषी छिल्लर।”, ‘मानुषी छिल्लर इज ब्यूटी विद ब्रेन्स’, ‘मिस वर्ल्ड’ 2017।”
She is home! We are so proud of our @MissWorldLtd 2017 @ManushiChhillar. #IndiaWelcomesMissWorld pic.twitter.com/nsc4vmoocH
— Miss India (@feminamissindia) November 26, 2017
मानुषी छिल्लर ने भी ट्वीट कर अपनी खुशी का इजहार किया, और लिखा, ‘मुंबई जा रही हूं।’ मानुषी ने आगे ट्वीट कर लिखा, “घर वापस आकर अच्छा महसूस हो रहा है। इस शानदार स्वागत के लिए शुक्रिया भारत।” मिस इंडिया के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, ‘मिस वर्ल्ड 2017 इंडिया आ गई हैं। हमें उनपर गर्व हैं।’ हरियाणा की मानुषी ने चीन के सान्या में मिस वर्ल्ड 2017 का ताज जीता था और वह यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली छठी भारतीय महिला बनी थी। पिछले सप्ताह वह लंदन और हांगकांग में थीं। जैसे ही मानुषी हवाईअड्डे से बाहर निकली। उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजा था।
All smiles! @MissWorldLtd 2017 @ManushiChhillar seems elated to receive such a warm welcome on her arrival in Mumbai. #IndiaWelcomesMissWorld pic.twitter.com/YNJ6auKAnE
— Miss India (@feminamissindia) November 26, 2017
All smiles! @MissWorldLtd 2017 @ManushiChhillar seems elated to receive such a warm welcome on her arrival in Mumbai. #IndiaWelcomesMissWorld pic.twitter.com/YNJ6auKAnE
— Miss India (@feminamissindia) November 26, 2017