किशोरी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में 19 वर्षीय लड़की के ब्यॉयफ्रेंड सहित एक परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गणेशपुरी थाना के एपीआई टी आई ठाकुर के मुताबिक, यहां भिवंडी तालुक में कुंडे गांव के 20 वर्षीय एक लड़के के साथ लड़की प्रेम करती थी। लड़के के परिवार वाले को शक था कि ये दोनों शादी कर लेंगे और वे उसे अपने बहू के रूप में स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। पीड़िता के भार्ई द्वारा दर्ज करायी गयी एक शिकायत में बताया गया है कि लड़के के परिवार के तीन सदस्यों ने दो जुलाई को लड़की की पिटाई कर दी।
शिकायत में आगे कहा गया है कि पीड़िता और उसका आरोपी ब्यॉयफ्रेंंड भाग गए थे लेकिन लड़का लड़की को अपने घर ले जाने के बजाय बीच रास्ते में छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि इससे परेशान लड़की ने चार जुलाई को अपने घर में खुदकुशी कर ली। पुलिस को आरोपी के रूप में अजीत जयंत थुले, सुजाता जयंत थुले, श्वेता संतोष गायकवाड़ और संतोष गायकवाड़ का नाम दिया गया है। चारोें के खिलाफ भादंसं की धारा 306 आरडब्ल्यू34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि इस सिलसिले में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।