मुंबई के पास भिवांडी में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है। इस इमारत के गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है और 25 और लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा रविवार (31 जुलाई) की सुबह हुआ था। पुलिस ने बताया कि राहत कार्य चलाया जा रहा है। जो बिल्डिंग गिरी है उसका नाम कबीर बिल्डिंग था। यह भिवांडी के गरीबी नगर इलाके में थी। बताया जा रहा है कि इमारत पहले से ही बुरी हालत में थी। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह 9 बजे के करीब हुआ था। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, बिल्डिंग अचानक से ही नीचे आ गिरी थी। अबतक 8 शवों को बाहर निकाला जा चुका है।
NDRF joins rescue operations in Bhiwandi after a building collapsed near Mumbai. Death toll: 8 pic.twitter.com/ehH82t7cdl
— ANI (@ANI) July 31, 2016
Five dead after building collapse in Bhiwandi near Mumbai. Rescue ops underway pic.twitter.com/g16govvw9w
— ANI (@ANI) July 31, 2016
#SpotVisuals: Five dead, many feared trapped under the debris after a 3-storey building collapses in Bhiwandi,Mumbai pic.twitter.com/BTWYxQdfPD
— ANI (@ANI) July 31, 2016

