बीएमसी की 227 सीटों में से 226 सीटों के नतीजे आ गए हैं। शिवसेना को 84 सीटें मिली हैं। वहीं भाजपा 81 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही है। कांग्रेस के हाथ 31 सीटें लगी हैं। एनसीपी को 9, एमएनएस 7 और अन्य को 14 सीटें मिली हैं।

शिवसेना के विजयी उम्मीदवारों में तेजस्विनी घोसाळकर ,अनिल कोकीळ, श्रद्धा जाधव, मिलिंद वैद्य, सिंधू मसूरकर, स्वप्नील टेंबवलकर, सुरेंद्र बागलकर विजयी, विशाखा राऊत, सुरेश पाटील, अरुंधती दुधवडकर, दिपाली गोसावी का नाम शामिल है। भाजपा के विजयी उम्मीदवारों में नील सोमैया, पराग शहा, अनिता पांचाळ, अनुराधा पोतदार, हर्षदा नार्वेकर, दीपक ठाकूर, दीपक ठाकूरमनोज कोटक, प्रकाश गंगाधारे, कल्पना केणी, मधून प्रभाकर शिंदे, समिता कांबळे का नाम शामिल है। कांग्रेस के विजयी उम्मीदवारों में आशा कोपरकर, सुषमा कमलेश राय, विन्नी डिसोझा, निकिता निकम का नाम शामिल है। वहीं एनसीपी की ओर से ज्योती हारून खान और डॉ. सईदा खान ने जीत दर्ज की। मनसे की ओर से अर्चना भालेराव, दिलीप लांडे और संजय तुरडे जीते। समाजवादी पार्टी की सीट पर शायना खान की जीत हुई।

बीएमसी चुनाव पर सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करके कहा है कि शिव सेना और भाजपा को एक हो जाना चाहिए क्योंकि दोनों में हिंदूत्व के खून का रिश्ता है। सुब्रमण्यम स्वामी ने दोनों को साथ लाने के लिए काम करने की भी बात भी कही।

कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के कारण संजय निरुपम ने इस्तीफे की पेशकश की है। बीएमसी में कांग्रेस की हार पर बोलते हुए संजय निरुपम ने कहा कि, ”मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं” साथ ही संजय निरूपम ने पार्टी के अंदर गुटबाजी का भी आरोप लगाया है। इससे पहले नारायण राणे ने कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए संजय निरुपम को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं शिव सेना के संजय राउत ने साफ किया किया कि बीजेपी से गठबंधन गठबंधन नहीं करेंगे।

 

BMC चुनाव नतीजे 2017 की बाकी लाइव अपडेट नीचे देंखे-   

 

पीएमसी चुनाव नतीजे 2017 LIVE देखने के लिए क्लिक करें 

 

 

Live Updates
17:11 (IST) 23 Feb 2017

बीएमसी की 227 सीटों के लिए मंगलवार (21 फरवरी) को वोटिंग हुई थी। यह बीएमसी चुनाव इसलिए ख़ास रहा क्योंकि शिवसेना और बीजेपी ने अपनी 25 साल पुरानी दोस्ती को तोड़कर ये चुनाव अलग-अलग लड़ा। इसलिए ये चुनाव सीएम देवेन्द्र फड़नवीस और शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे दोनों के लिए अहम माना जा रहा था।

16:06 (IST) 23 Feb 2017
4 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार, शिवसेना 84 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी थी। वहीं बीजेपी 80 सीटों पर कब्जा कर चुकी थी।
15:58 (IST) 23 Feb 2017
बीजेपी के 81 उम्मीदवार जीते: आशीष शेलार
15:50 (IST) 23 Feb 2017
बीएमसी चुनाव पर सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करके कहा है कि शिव सेना और भाजपा को एक हो जाना चाहिए क्योंकि दोनों में हिंदूत्व के खून का रिश्ता है। सुब्रमण्यम स्वामी ने दोनों को साथ लाने के लिए काम करने की भी बात भी कही।
15:41 (IST) 23 Feb 2017
बीएमसी चुनाव पर भाजपा नेता नितिन गडकरी ने दी मुख्यमंत्री फडनवीस और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
15:22 (IST) 23 Feb 2017
लालबाग-परेल की 7 सीट में से 6 जगहों पर शिवसेना के उम्मीदवार की जीत हुई है।
15:03 (IST) 23 Feb 2017
जश्न के दौरान शिवसेना पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के घर के बाहर पेड़ पर पटाखों की वजह से लगी आग।
14:54 (IST) 23 Feb 2017
मुंबई में बीजेपी नेता राज पुरोहित के बेटे आकाश पुरोहित जीते
14:44 (IST) 23 Feb 2017
पूर्व मेयर और शिवसेना की विशाखा राउत ने एमएनएस की स्वप्ना देशपांडे को हराया।
14:34 (IST) 23 Feb 2017
2.30 बजे तक के रुझानों में भाजपा (73)और शिव सेना (93) आगे हैं।
14:28 (IST) 23 Feb 2017
बीएमसी चुनाव में बीजेपी को झटका लगा है पूर्व विधायक मंगेश सांगले को शिवसेना के उपेंद्र सावंत ने हराया।
14:24 (IST) 23 Feb 2017
BMC चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट किया है कि - 'नतीजे बताते हैं कि मुंबईकर सड़कों पर गड्ढे, पानी, मलेरिया और वाटर टैंकरों से खुश हैं.'
14:15 (IST) 23 Feb 2017
बांद्रा ईस्ट के भारत नगर से शिवसेना के उम्मीदवार हाजी मोहम्मद हलिम खान जीते
13:59 (IST) 23 Feb 2017
लालबाग-परेल की 7 सीट में से 6 जगहों पर शिवसेना विजयी
13:58 (IST) 23 Feb 2017
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम: अगर वरिष्ठ नेता प्रचार करते तो नतीजे अलग होते
13:52 (IST) 23 Feb 2017
1 .50 बजे भाजपा ने 35 सीटों पर तो वहीं शिवसेना ने 59 सीटों जीत दर्ज की हैं।
13:35 (IST) 23 Feb 2017
कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के कारण संजय निरुपम ने इस्तीफा दे दिया है।
13:22 (IST) 23 Feb 2017
घाटकोपर से बीजेपी के पराग शाह जीते
13:19 (IST) 23 Feb 2017
कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए संजय निरुपम जिम्मेदार: नारायण राणे
13:16 (IST) 23 Feb 2017
बीजेपी से नहीं होगा गठबंधन -संजय राउत
13:10 (IST) 23 Feb 2017
1 .08 बजे तक शिवसेना 87 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं बीजेपी 44 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। कांग्रेस - 21 सीटों पर , MNS - 10 और एनसीपी पांच सीटों पर आगे चल रही थी।
13:08 (IST) 23 Feb 2017
बीजेपी के आशीष सेलार के भाई विनोद सेलार वार्ड नंबर 51 से चुनाव हारे
13:04 (IST) 23 Feb 2017
शिवसेना के मेयर एचएस पाटिल की हार
13:01 (IST) 23 Feb 2017
सोलापुर म्यूनिसिपल चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी 5 सीटें जीतने में कामयाब रही हैं
12:59 (IST) 23 Feb 2017
अभी तक शिवसेना के 5, भाजपा के 2 और कांग्रेस के एक उम्मीदवार को जीत मिली है।
12:55 (IST) 23 Feb 2017
12.50बजे तक मिली जानकारी के मुताबिक, शिवसेना 85 सीटों पर आगे चल रही थी। व
12:47 (IST) 23 Feb 2017
12.40बजे तक मिली जानकारी के मुताबिक, शिवसेना 84 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं बीजेपी 52 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। कांग्रेस - 18 सीटों पर , MNS - 10 और एनसीपी पांच सीटों पर आगे चल रही थी।
12:38 (IST) 23 Feb 2017
किरीट सोमैया का बेटे नेल सोमैया वार्ड नं 108 से जीत गए हैं।
12:36 (IST) 23 Feb 2017
12.33बजे तक मिली जानकारी के मुताबिक, शिवसेना 82 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं बीजेपी 52 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। कांग्रेस - 18 सीटों पर , MNS - 10 और एनसीपी पांच सीटों पर आगे चल रही थी।
12:34 (IST) 23 Feb 2017
शिवसेना की पूर्व मेयर श्रद्धा जाधव लगातार चौथी बार चुनाव जीती हैं।