न्यूयॉर्क जाने वाले एक कंटेनर में 20 साल का युवक दुर्घटनावश बंद हो गया था और उसे आठ घंटे के बाद बचाया गया। पुलिस के अनुसार कंटेनर में महिलाओं का चप्पल लदा था और इसे मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए रवाना होना था। कल मीरा रोड में समान लादकर इसे सील भी कर दिया गया। पुलिस निरीक्षक रूकमणि गलांदे ने बताया कि कल सुबह करीब 10 बजे कंटेनर नहावा शेवा बंदरगाह पहुंचा तब सीमा शुल्क अधिकारियों ने कंटेनर के भीतर किसी के चीखने की आवाज सुनी।

अधिकारियों ने कंटेनर खोला तो पाया उसमें फारूक अहमद नामक युवक बंद पड़ा है। फारूक मजदूर है और सोते समय वह कंटेनर बंद हो गया था। वह करीब आठ घंटे तक कंटेनर के भीतर रहा।