Maharashtra Flood: महाराष्ट्र के कई जिले इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। लेकिन इन सबके बीच एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। बता दें कि बाढ़ प्रभावित कोल्हापुर और सांगली जिले में प्रदेश के सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र के सिंचाई मंत्री गिरीश महाजन हालात का जायजा लेने पहुंचे थे। लेकिन इस बीच सांगली एक नाव में सवार गिरीश पानी के बीच सेल्फी लेते हुए नजर कैमरे में कैद हो गए। इस दौरान वह सेल्फी में लगातार मुस्कुराते रहे। उनकी यह सेल्फी और एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि यहां अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

विपक्ष ने साधा निशाना: सत्ताधारी दल के नेता और सिंचाई मंत्री गिरीश महाजन के बाढ़ में फोटो खिंचवाने के मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर निशाना साधा है। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंत्री इतनी मुस्कुराहट के साथ बाढ़ के बीच सेल्फी खींच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आपको (मंत्री) और क्या सिखा सकते हैं? इसके बाद एनसीपी नेता ने बाढ़ पीड़ितों की मददके लिए कोई पहल नहीं करने के का आरोप लगते हुए सरकार की आलोचना की।

National Hindi News, 09 August 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

[bc_video video_id=”6054558694001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

Bihar News Today, 09 August 2019: बिहार से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बाढ़ से अबतक 26 लोगों की मौत: बता दें कि कोल्हापुर, सांगली में में अबतक बाढ़ के चलते 26 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडनवीस ने गुरुवार को बताया कि कोल्हापुर में 14 और सांगली में 12 लोगों की मौत बीते एक सप्ताह में हो चुकी है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है।