महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अपने ज़िला नेताओं को विपक्ष के संभावित नेताओं को शामिल करने की अनुमति दे दी है। महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव से पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, जहां भी संभव हो गठबंधन करें। हालांकि, राज्य निर्वाचन आयोग ने अब तक स्थानीय निकायों और नगर निगमों के बहुप्रतीक्षित चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने विरोधियों को कमजोर करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए जहां भी संभव हो गठबंधन करें और जहां यह संभव न हो वहां दोस्ताना मुकाबला सुनिश्चित करें। सीएम फडणवीस ने एक समीक्षा बैठक के दौरान कोंकण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘अगर गठबंधन नहीं भी होता है तो सहयोगी दलों के उम्मीदवारों की कोई तीखी आलोचना नहीं होनी चाहिए।’’ भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं।
बीजेपी ने विरोधियों को कमजोर करने के लिए बनाई यह रणनीति
पार्टी के सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “हमारे शीर्ष नेता ज़िलों, तालुकाओं और ग्राम स्तर पर संगठन को मज़बूत करने के लिए पार्टी में नेताओं की ज्यादा संख्या को प्रोत्साहित कर रहे हैं।” पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार नेतृत्व का मानना है, “हमें विपक्ष को पूरी तरह से कमज़ोर करना होगा। ऐसा करने के लिए निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के समग्र हित को सर्वोपरि रखते हुए नए लोगों को शामिल करना होगा। जो लोग इससे असहज हैं, उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उन्हें पार्टी के विस्तार को समझना और स्वीकार करना होगा।”
पढ़ें- NDA में सीट शेयरिंग के बाद समर्थकों से ऐसा क्यों बोले उपेंद्र कुशवाहा?
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने भी ऐसा ही बयान दिया था कि जहां भी संभव होगा, वे महागठबंधन बनाएंगे। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी भी हालत में कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे अगर वहां अच्छा कार्यकर्ता होगा तो निष्पक्ष लड़ाई होगी। वहीं शिवसेना शिंदे गुट के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि एक तरफ भाजपा गठबंधन की बात करती है और दूसरी तरफ उन्होंने कहा था कि वे अकेले चुनाव लड़ेंगे तो अब महागठबंधन में क्या चल रहा है? क्या स्थानीय निकायों के लिए गठबंधन होगा? यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
पढ़ें- NDA की सीट शेयरिंग पर मनोज झा क्या बोेले?
(भाषा के इनपुट के साथ)