Maharashtra Municipal Council/Nagar Parishad Election Result 2025 Live Update: महाराष्ट्र के 23 नगर निकायों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्यों के पदों के लिए मतदान शनिवार को शाम 5.30 बजे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इसके साथ ही इन निकायों में सदस्यों के 143 रिक्त पदों के लिए भी वोट डाले गए। सुबह 7.30 बजे शुरू हुए मतदान में दोपहर तक 47.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सभी स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। मतदाता राज्य चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों mahasec.maharashtra.gov.in और mahasecelec.in पर परिणाम देख सकते हैं।

Live Updates

Maharashtra Election Result 2025 LIVE: चुनाव के पहले चरण में 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। मुख्य राजनीतिक मुकाबला महायुति गठबंधन और महा विकास अघाड़ी के बीच है।

22:38 (IST) 20 Dec 2025

Maharashtra Election Result 2025 LIVE: धर्माबाद और नांदेड़ में विरोध प्रदर्शन

धर्माबाद, नांदेड़ में भारी हंगामा हुआ, जब तेलंगाना से आए मतदाताओं पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया गया। फर्जी वोट डालने के आरोप में एक महिला और एक पुरुष की जमकर पिटाई की गई। मतदान केंद्र के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया।

22:35 (IST) 20 Dec 2025

Maharashtra Election Result 2025 LIVE: दिलचस्प रहा चुनावी मैदान

कई स्थानों पर सत्तारूढ़ गठबंधन के दल, भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी, आपस में ही आमने-सामने दिखे। वहीं, महायुति और विपक्षी महा विकास आघाड़ी के बीच सीधी टक्कर के साथ-साथ गठबंधनों के भीतर ‘मैत्रीपूर्ण मुकाबले’ भी देखने को मिले। अब निगाहें रविवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जो इन स्थानीय निकायों की राजनीतिक दिशा तय करेगी।

22:35 (IST) 20 Dec 2025

Maharashtra Election Result 2025 LIVE:बारामती और अंबरनाथ में भी हुई वोटिंग

चुनावों में पुणे जिले की बारामती और ठाणे जिले की अंबरनाथ जैसी प्रमुख नगर परिषदें भी शामिल रहीं। नासिक जिले के सिन्नर, ओझर और चांदवड़ की छह वार्डों में औसतन 49.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसी दौरान सिन्नर के वार्ड नंबर 2 में एक 25 वर्षीय युवक को फर्जी आधार कार्ड के जरिए अपने भाई के नाम पर वोट डालने की कोशिश करते हुए हिरासत में लिया गया।

22:34 (IST) 20 Dec 2025

Maharashtra Election Result 2025 LIVE: 21 दिसंबर को होगी मतगणना

राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि 2 दिसंबर को हुए पहले चरण सहित कुल 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के मतों की गिनती 21 दिसंबर (रविवार) सुबह 10 बजे से शुरू होगी। पहले चरण में 263 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान हुआ था। कुछ स्थानों पर चुनाव बिना मुकाबले के संपन्न हुए। डोंडाइचा नगर परिषद और अंगार नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव निर्विरोध रहा, जबकि जामनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी कोई मुकाबला नहीं हुआ।

Maharashtra Election Result 2025 LIVE: कई जगहों पर सत्तारूढ़ गठबंधन के दल, भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी, आपस में ही आमने-सामने दिखे। वहीं, महायुति और विपक्षी महा विकास आघाड़ी के बीच सीधी टक्कर के साथ-साथ गठबंधनों के भीतर ‘मैत्रीपूर्ण मुकाबले’ भी देखने को मिले। अब निगाहें रविवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जो इन स्थानीय निकायों की राजनीतिक दिशा तय करेगी।