मध्य प्रदेश के छतरपुर में मधुमक्खियों के घातक हमले का मामला सामने आया है। यहां पेड़ की टहनियों को काट रहे किसान पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। 35 वर्षीय रामस्वरूप अहिरवार अपने खेत में पेड़ की टहनियों और पत्तियां को काट रहा था, तभी पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से पेड़ की टहनी टकरा गई। जिसके बाद लाखों मधुमक्खियों ने एक साथ हमला कर दिया। इसके बाद किसान वहां से भाग उठा, लेकिन मधुमक्खियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसके बाद वह बेहोश हो गया।

घरवालों को पता लगने पर बेहोश पड़े रामस्वरूप को जिला अस्पताल लाया गया। पूरे शरीर पर मधुमक्खियों ने डंक चुभा दिए। आंख, नाक, मुंह और शरीर की हर जगह मधुमक्खियों के काटने पर उनके टूटे डंक फंसे तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। इससे पूरे शरीर में सूजन आ गए और शरीर का रंग लाल-नीला हो गया।

honey-bee