प्रचंड गर्मी से इस वक्त सभी हलकान हैं। लेकिन हम जो वीडियो आपको दिखा रहे हैं, वो तकरीबन एक महीना पहले का है। इस वक्त सूरज की तपिश बढ़ रही थी, लेकिन धूप इतनी चुभो नहीं रही थी। 20 अप्रैल को मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के साथ दूसरी बात हुई। एक कार्यक्रम में पहुंचे गृहमंत्री गर्मी बर्दाश्त नहीं कर सके। कार्यक्रम में मौजूद दो लोग गमछा से उन्हें पंखा करने लगे। इस दौरान गृह मंत्री का रुतबा राजा-महाराजा से कम नहीं था। 20 अप्रैल को मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह खंगार समाज के एक कार्यक्रम में शिरकत करने अपने विधानसभा क्षेत्र खरुई पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि उस वक्त इलाके का तापमान 44 डिग्री था। हालांकि जिस ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम चल रहा था वहां कई सीलिंग पंखे चल रहे थे। बावजूद इसके वे गर्मी बर्दाश्त नहीं कर सके। कार्यक्रम में मौजूद दो लोग अपने गमछा से मंत्री महोदय को पंखा करने लगे। हालांकि ये वीडियो काफी दिन बाद सोशल मीडिया पर आया है, लेकिन कई लोग इसे शेयर कर रहे हैं।
#BREAKING Mantri behaves like Maharaja in Madhya Pradesh, Mantri treated like King on cam, aide seen fanning the Mantri pic.twitter.com/uJwNKX0uVu
— TIMES NOW (@TimesNow) May 28, 2018
इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई दूसरे नेता भी मौजूद थे। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स मंत्री महोदय के आगे तो एक शख्स उनके पीछे खड़ा है और हवा कर रहा है। कुछ देर बाद पीछे से पंखा चलाने वाला बुजुर्ग थक जाता है और वह रुक जाता है। ये वीडियो स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कार्यक्रम के दौरान एमपी के गृहमंत्री ने कहा कि खंगार समुदाय का इतिहास बलिदान और त्याग से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि खंगार समुदाय को अपने इतिहास से सीखने की जरूरत है। बता दें कि इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर है। एमपी में बीजेपी पिछले 15 सालों से सत्ता पर काबिज है।