इंदौर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता राज बब्बर ने एक रैली में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पीएम मनहूस हैं। रुपया गिरने की तुलना प्रधानमंत्री की मां तक से कर डाली। अब चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश के छतरपुर पहुंचे मोदी ने कांग्रेस नेता के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक पीएम ने कहा, ‘जिस मां को राजनीति का आर मालूम नहीं है। जो मां अपनी पूजा पाठी, घर में भगवान के स्मरण में अपना समय बिता रही है, उस मां को राजनीति में घसीटने के लिए कांग्रेस के लोग मोदी से मुकाबला करने की आपकी ताकत नहीं।’ पीएम ने आगे कहा कि ‘जब मुद्दे नहीं होते, कुसंस्कार भरे होते हैं। अहंकार सातवे आसमान पर होता है। तब जाकर किसी को मां को गाली देने की हिम्मत आती है। आजादी के बाद जिसने इतने साल राज किया, उस पार्टी के जिम्मेदार लोग मोदी के साथ भिड़ने के बजाए, मोदी की मां को गाली दे रहे हैं।’
रैली में मोदी ने तंज भरे शब्दों में कहा, ‘आपकी चार पीढ़ी, चायवाले के चार साल। हमने देश को कहां से कहां पहुंचा दिया। उसकी चर्चा करने को तैयार नहीं हैं। आपने देखा होगा कि मुहल्ले में जब लड़ाई होती है और सत्य उसके पक्ष में नहीं होता तो लड़ाई के अंदर वो मुद्दे छोड़कर के सीधा तेरी मां, मेरी मां पर आ जाता है।’ रैली में मोदी ने आगे कहा कि चुनाव के आखिरी दौर में हम प्रवेश कर रहे हैं। जैसे-जैस आखिरी दौर निकल रहा है भाजपा का उस्ताह बढ़ रहा है और कांग्रेस के खेमे में सरकार बनाने के सपने नहीं है। वहां कौन किसी जमानत बचाएगा यह चिंता का विषय है।
बता दें कि कांग्रेस नेता राजबब्बर ने अपने पिछले भाषण में मोदी को बिना लिए संबोधित करते हुए कहा कि ‘वो अपने भाषणों में अक्सर कहते हैं डॉलर के मुकाबले रुपया कितना गिर गया है कि इसकी उम्र प्रधानमंत्री (तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह) के करीब जा रही है। प्रधानंत्री महोदय, आपने तो इज्जत से नाम नहीं लिया था, लेकिन हम कहना चाहेंगे कि अब रुपया आपकी पूज्यनीय माता जी की उम्र के करीब पहुंच गया है।’
Jis maa ko rajneeti ka ‘R’ maloom nahi hai, jo maa apni puja paath, ghar mein bhagwan ke smaran mein apna samay bita rahi hai us maa ko rajneeti mein ghaseet ke liye. Congress ke log Modi se mukabla karne ki aapki taakat nahi hai: PM Modi in Chhatarpur, Madhya Pradesh pic.twitter.com/FmlHsvJVU4
— ANI (@ANI) November 24, 2018
Jab mudde nahi hote, kusanskar bhare hote hain, ahankar saatven aasmaan par hota hai, tab jaakar kisi ki maa ko gaali dene ki himmat aati hai…Azadi ke baad jisne itne saal raaj kiya, us party ke jimmewar log Modi ke saath bhidne ke bajaye, Modi ki maa ko gaali de rahe hain: PM pic.twitter.com/hKhI3oQoD7
— ANI (@ANI) November 24, 2018
Aapki 4 peedhi, chaiwaale ke 4 saal. Hum desh ko kahan se kahan pahucha diye uski charcha karne ko tayyar nahi hain. Aapne dekha hoga mohalle mein jab ladai hoti hai aur satya uske paksh mein na ho to ladai ke andar wo mudde chhodkar ke seedha teri maa meri maa par aa jata hai:PM pic.twitter.com/9rbtmDrWcb
— ANI (@ANI) November 24, 2018