Madhya Pradesh Government Crisis News, Madhya Pradesh (MP) Floor Test: मध्य प्रदेश में सियासी संकट के बीच विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस के बागी 16 विधायकों का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम कमलनाथ फ्लोर टेस्ट से पहले पद से इस्तीफा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने दोपहर 12 बजे अपने सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा में शुक्रवार को बहुमत परीक्षण कराने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि फ्लोरटेस्ट की वीडियोग्राफी भी होनी चाहिए। मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र 20 मार्च को बुलाये जाने संबंधी उच्चतम न्यायालय के आदेश पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि सत्य की जीत होती है। चौहान ने शीर्ष अदालत के आदेश का स्वागत करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘सत्यमेव जयते। न्याय की जीत हुई है। शक्ति परीक्षण में यह सरकार (कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार) पराजित होगी और (भाजपा नीत) नई सरकार बनने का रास्ता साफ होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार अल्पमत में है और शुक्रवार को यह सिद्ध हो जाएगा।’’

 

Live Blog

Madhya Pradesh Government Crisis LIVE Updates: 

Highlights

    21:20 (IST)19 Mar 2020
    हमें भरोसा, बहुमत साबित करेंगेः पीसी शर्मा

    कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि हमें भरोसा है कि हम शुक्रवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित कर लेंगे। शर्मा ने कहा कि हम लगातार बागी विधायकों से लौटने की अपील कर रहे हैं।

    19:48 (IST)19 Mar 2020
    कांग्रेस के 22 विधायकों के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए, बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष

    मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीके जौहरी से मांग की कि वर्तमान में बेंगलुरु के एक होटल में कथित तौर पर बंधक बनाकर रखे गए प्रदेश के 22 विधायकों के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए।

    19:40 (IST)19 Mar 2020
    शक्ति परीक्षण में शामिल नहीं होंगे बागी विधायक

    मध्यप्रदेश में शुक्रवार को बहुमत परीक्षण होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस के बागी विधायक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान मौजूद नहीं रहेंगे।

    19:29 (IST)19 Mar 2020
    मंत्री जीतू पटवारी ने की सीएम कमलनाथ से मुलाकात

    मध्यप्रदेश में फ्लोर टेस्ट का आदेश आने के बाद विपक्ष के साथ ही सरकार के मंत्री भी सक्रिय हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के  आदेश के बाद मंत्री जीतू पटवारी सीएम कमलनाथ से मिलने उनके घर पहुंचे।

    19:11 (IST)19 Mar 2020
    बागी विधायकों के इस्तीफे पर पर्याप्त समय देने की मांग

    इससे पहले शीर्ष अदालत में सुनवाई  दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि अदालत बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लेने के लिए उन्हें दो सप्ताह जितना पर्याप्त समय दे। सुनवाई के दौरान जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि मध्य प्रदेश में हम जल्द फ्लोर टेस्ट चाह रहे हैं। वहां जोड़-तोड़ को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए।

    18:52 (IST)19 Mar 2020
    फ्लोर टेस्ट में गिरेगी कमलनाथ सरकारः शिवराज सिंह

    मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट के बाद कमलनाथ सरकार गिर जाएगी। इसके बाद नई सरकार का रास्ता साफ होगा।

    18:49 (IST)19 Mar 2020
    मध्य प्रदेश और कर्नाटक के पुलिस दे बागी विधायकों को सुरक्षा- शीर्ष अदालत

    उच्चतम न्यायालय ने मध्य प्रदेश और कर्नाटक के पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया कि कांग्रेस के 16 बागी विधायक अगर विधानसभा में शक्ति परीक्षण में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

    18:37 (IST)19 Mar 2020
    भाजपा का किला मजबूत हैः शिवराज सिंह

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि फ्लोर टेस्ट के बाद कमलनाथ की सरकार गिर जाएगी। उन्होने कहा कि भाजपा का किला मजबूत है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कल राज्य में नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।

    15:27 (IST)19 Mar 2020
    कांग्रेस ने की उपचुनाव होने तक फ्लोर टेस्ट नहीं कराने की मांग

    कांग्रेस ने विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई सीटों पर उपचुनाव होने तक फ्लोर टेस्ट नहीं कराने की मांग की। भाजपा ने इसका विरोध किया। कोर्ट ने कहा कि 16 बागी विधायक फ्लोर टेस्ट में शामिल हों या नहीं, लेकिन उन्हें बंधक नहीं रखा जा सकता। 

    14:48 (IST)19 Mar 2020
    विश्वास मत की आड़ में लोगों के विश्वास को तोड़ने की कोशिश

    सिंघवी ने अदालत से कहा 'राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल और कुछ राज्यों में कोरोना के चलते विधानसभा स्थगित हो चुकी हैं। मध्यप्रदेश में ऐसा होना चाहिए या नहीं क्या यह कोर्ट तय करेगा? विश्वास मत की आड़ में लोगों के विश्वास को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।'

    14:16 (IST)19 Mar 2020
    जब हिन्दी में नियम और प्रक्रिया पढ़ने लगे सिंघवी

    सिंघवी विधायकों के इस्तीफा स्वीकार करने के नियम और प्रक्रिया पढ़ रहे थे, जो हिंदी में था। कुछ लाइन पढ़ने के बाद उन्होंने जजों से जानना चाहा कि हिंदी में पढ़े जाने से कोई दिक्कत तो नहीं है? इसपर मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हेमंत गुप्ता की पीठ ने बड़ा ही रोचक जवाब दिया। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, 'नहीं, नहीं बिल्कुल भी नहीं, यह खूबसूरत भाषा है। जज की टिप्पणी के बाद सिंघवी ने पूरी प्रक्रिया पढ़ी।

    13:51 (IST)19 Mar 2020
    सिंघवी ने कहा कि 16 विधायकों के बाहर रहने से राज्य सरकार गिर जाएगी

    मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि विधायक अगर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात करेंगे तो क्या स्पीकर इस्तीफा स्वीकार कर लेंगे? सिंघवी ने कहा कि यह संभव नहीं है। इसपर जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि दोनों के अधिकारों में संतुलन जरूरी है। सिंघवी ने कहा कि 16 विधायकों के बाहर रहने से राज्य सरकार गिर जाएगी। बागी विधायकों के वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि विधायकों को पर्यवेक्षक की नियुक्ति करने से कोई आपत्ति नहीं है। सिंघवी बोले, विधायक अगर बंधक नहीं हैं तो कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बेंगलुरु में उनसे मिलने क्यों नहीं दिया गया?

    13:33 (IST)19 Mar 2020
    कमलनाथ बोले - विधायकों को बंधक बनाकर रखा गया है

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बागी विधायकों के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि बागी विधायकों को बंधक बनाकर रखा गया है। 200 पुलिसवाले कांग्रेस के विधायकों को दबाकर रख रहे हैं। 

    13:00 (IST)19 Mar 2020
    सर्वोच्च न्यायालय भी स्पीकर के विवेक को निरस्त नहीं कर सकता

    स्पीकर की तरफ से अदालत में पेश हुए वकील अभिषेक सिंघवी ने अपनी दलीलें शुरू करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय भी स्पीकर के विवेक को निरस्त नहीं कर सकता है। स्पीकर के अधिकार क्षेत्र में दखल दिया जा रहा है और केवल बहुमत परीक्षण की बात कही जा रहा है।

    12:46 (IST)19 Mar 2020
    बहुमत खोने पर ये कर सकते हैं राज्यपाल

    उच्चतम न्यायालय ने कहा कि अगर विधानसभा का सत्र नहीं चल रहा है और सरकार बहुमत खो देती है तो राज्यपाल के पास विधानसभा अध्यक्ष को विश्वास मत कराने का निर्देश देने की शक्ति है ।

    12:23 (IST)19 Mar 2020
    शिवराज सिंह चौहान ने समय की मांगा पर सवाल खड़े किए

    मध्य प्रदेश विधानसभा स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट से 2 हफ्ते का समय मांगा है। इस सवाल पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें और समय क्यों चाहिए? हॉर्स ट्रेंडिंग में शामिल होने के लिए? अब वे जानते हैं कि उनके पास संख्या नहीं है। यह कुछ और ट्रांसफर करने का बहाना है।

    11:45 (IST)19 Mar 2020
    बागी विधायकों से वीडियो लिंक के जरिए मुलाकात कर सकते हैं ?

    इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि अदालत बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लेने के लिए उन्हें दो सप्ताह जितना पर्याप्त समय दे। न्यायालय ने पूछा कि क्या अध्यक्ष बागी विधायकों से वीडियो लिंक के जरिए मुलाकात कर फैसला ले सकते हैं? अध्यक्ष ने न्यायालय से कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकते।

    11:31 (IST)19 Mar 2020
    जोड़-तोड़ को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए - SC

    विधानसभा अध्यक्ष ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि अदालत बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लेने के लिए उन्हें दो सप्ताह जितना पर्याप्त समय दे। सुनवाई के दौरान जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि मध्य प्रदेश में हम जल्द फ्लोर टेस्ट चाहते हैं। जोड़-तोड़ को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए।

    11:14 (IST)19 Mar 2020
    बेंगलुरु में मौजूद विधायकों ने पार्टी नहीं छोड़ी

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा विधायकों को कर्नाटक क्यों लेकर गई? राजस्थान ले जाते, छत्तीसगढ़ ले जाते पड़ोसी राज्यों में क्यों नहीं ले गए? हमारी सरकार के पास बहुमत है। बेंगलुरु में मौजूद विधायकों ने पार्टी नहीं छोड़ी है।

    10:58 (IST)19 Mar 2020
    भाजपा कार्यालय पर हमले का आरोप

    भाजपा के प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कांग्रेस पर भाजपा कार्यालय में पत्थरों और लाठियों से हमला करने का आरोप लगाया है। कोठारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार मध्यप्रदेश में जल्द ही जाने वाली है इसलिए भाजपा कार्यालय पर हमला कर रही है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''हम अपने कार्यालय में शांतिपूर्वक बैठे हुए थे। तभी कांग्रेस के लोगों ने पत्थरों और लाठियों से हमारे ऊपर हमला कर दिया।''

    10:24 (IST)19 Mar 2020
    ब्यूटी पॉर्लर और सैलून की कुछ लड़कियों को इमरती देवी ने बुलाया रिजॉर्ट

    सीहोर के ग्रेसेस रिजॉर्ट में विधायक क्रिकेट और बैडमिंटन खेल वक्त गुजार रहे हैं। पूर्व मंत्री इमरती देवी भी बेडमिंटन खेलती नजर आईं। इमारती देवी ने सुबह ब्यूटी पॉर्लर और सैलून की कुछ लड़कियों को भी रिजॉर्ट बुलाया था। लड़कियां जब रिजॉर्ट पहुंची तो बताया उन्होंनेबताया कि विधायक मैडम ने हमें बुलाया है।

    09:55 (IST)19 Mar 2020
    विधायकों से मिलने वीडी शर्मा रिजॉर्ट पहुंचे

    बुधवार सुबह मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रिजॉर्ट पहुंचे। वे विधायकों के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। कुछ देर बाद शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा भी पहुंच गए। भाजपा का पूरा खेमा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के इंतजार में है।

    09:13 (IST)19 Mar 2020
    आज फिर होगी सुनवाई

    मध्य प्रदेश में सियासी संकट का अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका पर आज फिर सुनवाई होगी। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ व हेमंत गुप्ता की पीठ के समक्ष सुनवाई गुरुवार को भी जारी रहेगी। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर लंबी बहस चली, लेकिन फैसला नहीं हो पाया।

    06:01 (IST)19 Mar 2020
    मध्य प्रदेश में राजनीतिक संकट के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया

    मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक संकट के लिए कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इसे बीजेपी की गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक हरकत को वजह बताई। सीपीएम और सीपीआई समेत कई लेफ्ट पार्टियों ने भी इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और इसकी निंदा की।

    05:31 (IST)19 Mar 2020
    सुप्रीम कोर्ट ने बागी विधायकों से मुलाकात की पेशकश ठुकराई

    न्यायालय ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के बागी विधायकों से न्यायाधीशों के चैंबर में मुलाकात करने की पेशकश को ठुकराते हुये कहा कि विधानसभा जाना या नहीं जाना उन पर (विधायकों) निर्भर है, लेकिन उन्हें बंधक बनाकर नहीं रखा जा सकता। कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के इस्तीफे की वजह से मध्य प्रदेश में उत्पन्न राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है, जिससे संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति धनंजय वाई चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की पीठ ने यह टिप्पणी की।

    04:29 (IST)19 Mar 2020
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन, 58 के खिलाफ प्राथमिकी

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम को यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कांग्रेस के 58 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बेंगलुरु में कांग्रेस नेता दिग्विजय ंिसह सहित प्रदेश कांग्रेस के मंत्रियों को कर्नाटक पुलिस द्वारा बुधवार सुबह कथित रूप से हिरासत में लिए जाने की घटना से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता यहां भाजपा कार्यालय का घेराव करने आज शाम यहां जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। हबीबगंज इलाके के नगर पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र ंिसह ने पीटीआई को बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष विकास विरानी की शिकायत पर पुलिस ने राहुल राठौर सहित 8 लोगों के खिलाफ नामजद और 50 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 147, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    22:49 (IST)18 Mar 2020
    यदि आवश्कता पड़ी तो मैं भी इन बंधक बनाये गये विधायकों से मिलने बेंगलुरू जाऊंगा

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो कथित रूप से ‘बंधक’ बनाए गए कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने वह भी बेंगलुरु जा सकते हैं।
    कमलनाथ ने बुधवार को आरोप लगाया कि बेंगलुरू में भाजपा द्वारा बंधक बनाये गये कांग्रेस विधायकों से मिलने गये कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय ंिसह व मध्यप्रदेश के मंत्रियों को मिलने से रोक कर उन्हें बलपूर्वक हिरासत में लेना पूरी तरह से तानाशाही व हिटलर शाही है।

    22:25 (IST)18 Mar 2020
    बीजेपी ने लगाया दिग्विजय पर आचार संहिता का आरोप

    वहीं, दूसरी ओर कर्नाटक हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बागी विधायकों से मिलने की याचिका खारिज कर दी है। याचिका में उन्होंने मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों से मिलने की अनुमति मांगी थी। 

    18:34 (IST)18 Mar 2020
    रोहतगी ने उठाया कांग्रेस की नियती पर सवाल

    बुधवार को रोहतगी ने कांग्रेस की याचिका की विचारणीयता पर सवाल उठाया और कहा कि एक राजनीतिक दल अपनी याचिका में बागी विधायकों से मुलाकात का अनुरोध कैसे कर सकता है। उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि कांग्रेस चाहती है कि बागी विधायक भोपाल जायें ताकि उन्हें लुभाया जा सके और वह खरीद फरोख्त कर सके।

    17:42 (IST)18 Mar 2020
    दिग्विजय सिंह की याचिका खारिज

    याचिका में उन्होंने मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों से मिलने की अनुमति मांगी थी। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि हमने भूख हड़ताल पर रहने का फैसला किया है। हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस पर विचार किया जाएगा।

    16:33 (IST)18 Mar 2020
    सुनवाई कल तक के लिए टली

    मप्र का राजनीतिक संकट में न्यायालय का बागी विधायकों से मुलाकात करने और रजिस्ट्रार जनरल को उनसे मुलाकात के लिये भेजने से इंकार। सुनवाई कल सवेरे तक के लिये टली। गुरुवार को 10:30  बजे  सुनवाई होगी।

    15:40 (IST)18 Mar 2020
    बागी विधायकों के वकील बोले- फ्लोर टेस्ट होना चाहिए

    बागी विधायकों के वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्तीफे और निलंबन में फर्क होना चाहिए। सरकार के पास आंकड़ा नहीं है इसलिए फ्लोर टेस्ट जरूरी है।

    15:06 (IST)18 Mar 2020
    कांग्रेस ने पूछा, राज्यपाल को कैसे पता कि हमारे पास बहुमत का आंकड़ा नहीं

    कांग्रेस की तरफ से दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि स्पीकर को देखना है कि विधायकों के इस्तीफे स्वैच्छिक हैं या नहीं। कांग्रेस के वकील ने कहा कि राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट का जो आदेश दिया वो असंवैधानिक है। उन्होंने इस मामले को संवैधानिक पीठ के पास भेजने की मांग की।

    14:21 (IST)18 Mar 2020
    बागी विधायकों के इस्तीफे सौंपे जाने के मामले की जांच की आवश्यकता

    कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा विधान सभा अध्यक्ष को बागी विधायकों के इस्तीफे सौंपे जाने के मामले की जांच की आवश्यकता है। न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की पीठ के समक्ष कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि उसके बागी विधायकों से बलपूर्वक और धमका कर ये इस्तीफे लिये गये हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि उसके विधायकों ने अपनी मर्जी से इस्तीफे नहीं दिये हैं।

    13:21 (IST)18 Mar 2020
    मैहर, चाचौड़ा और नागदा को नया जिला बनाए जाने की मंजूरी दी

    सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश मामले की सुनवाई दो बजे तक टाल दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में मैहर, चाचौड़ा और नागदा को नया जिला बनाए जाने की मंजूरी दी है। मध्य प्रदेश में अब 55 जिले हो गए।

    12:40 (IST)18 Mar 2020
    लोकतंत्र का हरण किया जा रहा है

    दवे ने आगे कहा कि यह साधारण फ्लोर टेस्ट का मामला नहीं। पैसे और ताकत का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं। क्या उसके लिए ऐसा तरीका अपनाया जाएगा?'' इसके बाद जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि हम भी राज्य कैबिनेट के काम मे अड़चन नहीं डालना चाहते। इसपर दवे ने कहा कि पूरी दुनिया एक संकट से जूझ रही है। यहां लोकतंत्र का हरण किया जा रहा है। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की कि मामला संविधान पीठ को भेजा जाए और इसपर कोई अंतरिम आदेश न दिया जाए।

    12:08 (IST)18 Mar 2020
    कांग्रेस ने इस मामले को संवैधानिक पीठ में भेजने की मांग की

    कमलनाथ सरकार की ओर से पेश होने वाले वकील दुष्यंत दवे ने इस मामले को संवैधानिक पीठ में भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कोर्ट इस मामले में कोई अंतरिम आदेश ना दे।

    11:52 (IST)18 Mar 2020
    16 विधायकों को अवैध हिरासत में रखा गया है

    सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कमलनाथ सरकार की ओर से पेश होने वाले वकील दुष्यंत दवे ने कहा है कि 16 विधायकों को अवैध हिरासत में रखा गया है। हालांकि विधायकों के वकील मनिंदर सिंह ने इसे गलत बताया और कहा कि कोई विधायक हिरासत में नहीं है। इसपर वकील दुष्यंत दवे ने जवाब देते हुए कहा कि चुने हुए विधायकों को क्षेत्र की सेवा करनी होती है। वह अचानक नहीं कह सकते कि हम इस्तीफा दे रहे हैं। 

    11:37 (IST)18 Mar 2020
    अमृताहल्ली पुलिस स्टेशन से बाहर निकले दिग्विजय सिंह

    हिरासत में लिए गए दिग्विजय सिंह और अन्य 8 नेताओं को अब बेंगलुरु के अमृताहल्ली पुलिस स्टेशन से बाहर निकाला जा रहा है। दिग्विजय ने कहा है कि उन्हें नहीं पता उन्हें कहा ले जया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुझे अपने विधायकों से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए। मैं एक कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। सरकार भी बचाएंगे और हमारे विधायकों को भी वापस लाएंगे।

    11:18 (IST)18 Mar 2020
    सिब्बल ने कोर्ट से जवाब देने के लिए मांगा वक्त

    सीएम कमलनाथ की ओर से पेश वकील सिब्बल ने कोर्ट से जवाब देने के लिए वक्त मांगा है। कोर्ट ने उन्हें वक्त देते हुए कहा कि वो दूसरे मामलो के बाद इस पर सुनवाई करेंगे।