Priyanka Gandhi Vadra Dharna Updates: सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने 26 घंटे से चल रहा अपना धरना खत्म कर दिया। धरना खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने प्रियंका के समर्थन में फेसबुक पर एक बयान पोस्ट किया। उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस कमजोर लोगों का समर्थन करना बंद नहीं करेगी, उनकी आवाज उठाती रहेगी।

प्रियंका गांधी से कुछ लोगों ने मुलाकात भी की जिन्हें सोनभद्र नरसंहार में मारे गए लोगों का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पीड़ित परिवारों के कुछ लोग प्रियंका गांधी के इर्द-गिर्द बैठे थे। इस दौरान पीड़ित परिवारों की महिलाएं बिलख-बिलख कर रोने लगीं। प्रियंका ने महिलाओं को पानी पिलाकर ढांढस बंधाया।

इससे पहले मीडिया से बातचीत में कथित परिजनों ने प्रशासन पर प्रियंका से नहीं मिलने देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ितों ने कहा कि वे अपना टेंपो लेकर खुद की व्यवस्था से आए लेकिन रोकने की कोशिश की गई। इससे पहले टीएमसी के कई नेताओं को वाराणसी एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया। प्रियंका गांधी ने कहा था, ’24 घंटे बीत चुके हैं। मैं सोनभद्र के पीड़ितों से मिले बिना नहीं जाऊंगी।’

Live Blog

Highlights

    13:35 (IST)20 Jul 2019
    राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सोनभद्र की घटना को लेकर दिया ज्ञापन

    प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की। उन्होंने सोनभद्र में 10 लोगों की हत्या के सिलसिले में ज्ञापन भी सौंपा।
    12:01 (IST)20 Jul 2019
    मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस में प्रियंका से मिले सोनभद्र के पीड़ित परिजन, सामने आईं तस्वीरें

    Mirzapur: Family members of the victims of Sonbhadra's firing case come to meet Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra at Chunar Guest House. pic.twitter.com/Yujq1qcSU6

    11:58 (IST)20 Jul 2019
    प्रियंका ने कहा, 'प्रशासन की मानसिकता मेरी समझ से बाहर, आप मेरे पीछे पड़े हैं'

    प्रियंका ने कहा, 'प्रशासन को सोनभद्र के पीड़ित परिजनों की रखवाली करनी चाहिए। जब इनके साथ हादसा हो रहा था, मदद करनी चाहिए थी। प्रशासन की मानसिकता मेरी समझ से बाहर है। आप उन पर थोड़ा दबाव बनाइये, आप मेरे पीछे पड़े हैं।'

    11:51 (IST)20 Jul 2019
    प्रियंका ने ट्वीट कर पूछा, 'क्या इन आंसुओं को पोंछना अपराध है?'

    प्रियंका ने पूछा ये सवाल...

    11:49 (IST)20 Jul 2019
    प्रियंका से मिलने के बाद बिलख-बिलख कर रोईं पीड़ित महिलाएं

    सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवार की महिलाएं प्रियंका गांधी से मिलने के बाद बिलख-बिलख कर रो पड़ीं।

    11:40 (IST)20 Jul 2019
    सोनभद्र नरसंहारः वाराणसी एयरपोर्ट पर रोके गए टीएमसी नेता, सामने आई तस्वीर

    इससे पहले प्रियंका गांधी के धरने में शिरकत के लिए पहुंचे तृणमूल कांग्रेस नेताओं को वाराणसी एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया था। इसकी एक तस्वीर सामने आई है।

    11:24 (IST)20 Jul 2019
    सोनभद्र नरसंहार के बाद कथित तौर पर पीड़ितों के रिश्तेदारों ने प्रशासन पर आरोप लगाया

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ कथित पीड़ित परिजनों ने प्रशासन पर मुलाकात करने से रोकने का भी आरोप लगाया है। पीड़ितों ने कहा कि वे अपना टेंपो लेकर खुद की व्यवस्था से आए लेकिन रोकने की कोशिश की गई। 

    11:09 (IST)20 Jul 2019
    प्रियंका का योगी सरकार पर निशाना

    प्रियंका ने कहा, 'जिनसे मैं मिलने आई थीं, उन्हें आना पड़ा। पीड़ित परिवार ने क्या गुनाह किया है?'

    11:01 (IST)20 Jul 2019
    प्रियंका गांधी ने दिया ये बयान

    प्रियंका गांधी ने कहा, '24 घंटे बीत चुके हैं। मैं सोनभद्र के पीड़ितों से मिले बिना नहीं जाऊंगी।'  वहीं टीएमसी के कई नेताओं को भी वाराणसी एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है।

    10:16 (IST)20 Jul 2019
    धरने पर बैठीं प्रियंका से मिलने जाएंगे छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार (20 जुलाई) को प्रियंका गांधी से मिलने उत्तर प्रदेश के चुनार जाएंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार (19 जुलाई) से ही धरने पर बैठी है। वे नारायणपुर में गिरफ्तारी के बाद से ही धरने पर हैं।

    08:31 (IST)20 Jul 2019
    प्रियंका की सोनभद्र यात्रा? किसका था ये आइडिया, चर्चा में ये शख्स

    प्रियंका गांधी के सोनभद्र जाने का आइडिया किसका था? इसे लेकर लखनऊ से दिल्ली तक चर्चा है। कुछ लोगों का दावा है कि यह कदम संदीप सिंह के सुझाव पर लिया गया है। संदीप 2007 में जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।

    06:51 (IST)20 Jul 2019
    प्रियंका के गेस्ट हाउस के बाहर की तस्वीर

    मिर्जापुर: चुनार गेस्ट हाउस से सुबह-सुबह के दृश्य, जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। उन्हें कल नारायणपुर में पुलिस ने हिरासत में लिया था, जब वह सोनभद्र के गोलीबारी मामले के पीड़ितों से मिलने के लिए जा रही थी।

    04:57 (IST)20 Jul 2019
    रात में भी प्रियंका गांधी का धरना रहा जारी

    सोनभद्र जाने के दौरान प्रियंका गांधी को मिर्जापुर में रोक लिया गया। जिसके चलते उन्होंने पूरी रात यहां चुनार किले में धरना दिया। यह धरना अभी भी जारी है।

    04:06 (IST)20 Jul 2019
    प्रियंका के गेस्टहाउस में बिजली कट

    कांग्रेस ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि प्रियंका को जिस गेस्टहाउस में रखा गया है वहां की बिजली गुल है।

    03:02 (IST)20 Jul 2019
    वकीलों ने बताया गिरफ़्तारी गैरकानूनी

    मैंने इनसे मेरे वकीलों के मुताबिक मेरी गिरफ़्तारी हर तरह से गैर-क़ानूनी है। मुझे इन्होंने सरकार का संदेश दिया है कि मैं पीड़ित परिजनों से नहीं मिल सकती।

    02:33 (IST)20 Jul 2019
    एक घंटे से मेरे साथ बैठे रहे यूपी के आलाअधिकारी

    उप्र सरकार ने ADG वाराणसी श्री बृज भूषण, वाराणसी कमिश्नर श्री दीपक अग्रवाल, कमिश्नर मीरजापुर, DIG मीरजापुर को मुझे ये कहने के लिए भेजा कि मैं यहाँ से पीड़ित परिवारों से मिले बग़ैर चली जाऊँ। सब एक घंटे से मेरे साथ बैठे हैं। न मुझे हिरासत में रखने का कोई आधार दिया है न कागज़ात दिए।

    02:15 (IST)20 Jul 2019
    बिना मिले वापस नहीं लौटूंगी

    प्रियंका ने ट्वीट में लिखा कि मैंने यह स्पष्ट करते हुए कहा कि मैं किसी धारा का उल्लंघन करने नहीं बल्कि पीड़ितों से मिलने आयी थी सरकार के दूतों से कहा है कि बग़ैर मिले मैं यहाँ से वापस नहीं जाऊँगी।

    02:13 (IST)20 Jul 2019
    प्रियंका ने ट्वीट किया धरना स्थल से एक वीडियो

    एडीजी वाराणसी, कमिश्नर वाराणसी मंडल और अन्य वरिष्ठ पुलिस और सरकार के अधिकारी चुनार किला से बाहर निकले।

    01:35 (IST)20 Jul 2019
    धरने पर बैठी प्रियंका बोलीं- मैं उन परिवारों से मिलने आई हूं, मिलकर ही जाऊंगी

    मिर्जापुर में प्रियंका गांधी ने कहा कि एक आदिवासी के लिए, उसकी जमीन उसका जीवन है। न केवल जमीन छीन ली गई बल्कि 10 लोगों को भी मार दिया गया। एक नरसंहार हुआ है। मैं उन परिवारों से मिलने आई हूं, यह कोई अपराध नहीं है। पीड़ित परिवारों से मिलना एक नेता का कर्तव्य है। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। मिलाकर ही जाऊंगी।

    01:24 (IST)20 Jul 2019
    नहीं दूंगी जमानत के पैसे, सोनभद्र जाने पर अड़ी प्रियंका

    उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा मुझे पिछले कई घंटे से गिरफ़्तार करके चुनार किले में रखा हुआ है। प्रशासन कह रहा है कि मुझे 50,000 की जमानत देनी है अन्यथा मुझे 14 दिन के लिए जेल की सज़ा दी जाएगी, मगर वे मुझे सोनभद्र नहीं जाने देंगे ऐसा उन्हें ‘ऊपर से ऑर्डर है’।

    01:14 (IST)20 Jul 2019
    प्रियंका ने कहा- मैंने कोई क़ानून नहीं तोड़ा

    प्रियंका ने ट्वीट में लिखा कि मैंने न कोई क़ानून तोड़ा है न कोई अपराध किया है।बल्कि सुबह से मैंने स्पष्ट किया था कि प्रशासन चाहे तो मैं अकेली उनके साथ पीड़ित परिवारों से मिलने आदिवासियों के गांव जाने को तैयार हूँ या प्रशासन जिस तरीके से भी मुझे उनसे मिलाना चाहता है मैं तैयार हूँ।

    01:12 (IST)20 Jul 2019
    ट्वीट के जरिए प्रियंका गांधी ने कही यह बात

    प्रियंका गांधी ने कहा कि उप्र सरकार ने यह सब तमाशा किया हुआ है। जनता सब देख रही है। मैं इस संदर्भ में जमानत को अनैतिक मानती हूँ और इसे देने को तैयार नहीं हूँ। मेरी साफ माँग है कि मुझे पीड़ित आदिवासियों से मिलने दिया जाय। सरकार को जो उचित लगे वह करे।

    01:05 (IST)20 Jul 2019
    ट्वीट के जरिए प्रियंका गांधी ने कही यह बात

    प्रियंका गांधी ने कहा कि उप्र सरकार ने यह सब तमाशा किया हुआ है। जनता सब देख रही है। मैं इस संदर्भ में जमानत को अनैतिक मानती हूँ और इसे देने को तैयार नहीं हूँ। मेरी साफ माँग है कि मुझे पीड़ित आदिवासियों से मिलने दिया जाय। सरकार को जो उचित लगे वह करे।

    01:03 (IST)20 Jul 2019
    प्रियंका का योगी सरकार पर हमला, कहा- जेल जाने को तैयार

    प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर सरकार पीड़ितों से मिलने के अपराध के लिए मुझे जेल में डालना चाहें तो मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं।