शहीद जवान गुरसेवक सिंह का आज (सोमवार को) पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार पंजाब के तरणतारन जिले के रवाणा गांव में कर दिया गया। शहीद की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। शहीद गुरसेवक सिंह की मंगेतर रजनीत कौर ने भी नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुरसेवक की तीन माह बाद रजनीत कौर से शादी होनी थी लेकिन सीमा पर देश के लिए गुरसेवक ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी। ऐसे वीर जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी मंगेतर वहां पहुंची थी। गुरसेवक सिंह के परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने शामिल होकर अपने लाल को अंतिम विदाई दी।
शहीद जवान गुरसेवक सिंह का शव जैसी ही उनके गांव पहुंचा। वहां पर मातम छा गया। शहीद के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शहीद की मां बलजीत कौर के अनुसार तीन माह बाद शहीद गुरसेवक की शादी थी। हाल ही में उसकी सगाई हुई थी। छुट्टी से ड्यूटी पर वापस लौटते वक्त उसने कहा था कि मां जल्द ही वापस आकर घर का पेंट भी कराउंगा और शादी के कपड़े भी खरीदूंगा।
वीडियो देखिए: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
गुरसेवक सिंह 2013 में सेना में भर्ती हुए थे। वो 22 सिख रेजीमेंट के सिपाही थे और जम्मू-कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में तैनात थे। पिछले दिनों पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश और सीजफायर उल्लंघन में दुश्मनों का सामना करते हुए बहादुर गुरसेवक सिंह शहीद हो गए थे। उनकी शहादत का सम्मान करते हुए पंजाब सरकार ने उनके परिवार को 5 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है।
Tarn Taran (Punjab): Last rites of Sep Gursewak Singh who lost his life while foiling infiltration bid in KG Sector (J&K) pic.twitter.com/ZwUN8bELcR
— ANI (@ANI) November 7, 2016

