समाजवादी पार्टी की रजत जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सपा में एकजुटता दिखाने की कोशिश हो रही है। इसके साथ ही इस समारोह के जरिए महागठबंधन बनाने की भी कोशिशें हो रही हैं। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता शरद यादव और राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजीत सिंह के अलावा कई अन्य दलों के भी बड़े नेता भी मंच पर मौजूद हैं। लालू प्रसाद यादव ने जैसे ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल यादव को गले मिलाने की कोशिश की, वैसे ही अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के पैर छू लिए।
शिवपाल यादव ने अपने संबोधन में भावुक अंदाज में कहा कि मुझे सीएम नहीं बनना है। उन्होंने कहा कि अखिलेश खून भी मांगेंगे तो दे दूंगा। शिवपाल ने अखिलेश की तारीफ की और कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बहुत विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश जहां खड़ा है और उत्तर प्रदेश में पार्टी जहां खड़ी है, वह नेताजी के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिल जुलकर चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मैं खुद अपमान सह लूंगा लेकिन नेताजी का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा।
वीडियो देखिए: सपा की विकास रथयात्रा शुरू
इससे पहले वहां पहुंचे जेडीयू नेता शरद यादव से जब पूछा गया कि क्या गठबंधन बनेगा तो उन्होंने कहा, “अभी महागठबंधन को लेकर कोई बात नहीं हुई है, देखते हैं आगे क्या होता है।” पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने भी कहा कि अभी तक महागठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। यहां सपा की रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आए हैं।
I want to tell SP workers "jitna tyag lena chaho le lo; mujhe mukhya mantri nahi banana hai": Shivpal Singh Yadav pic.twitter.com/rsEpSgcHmK
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 5, 2016
वीडियो देखिए- चाचा शिवपाल का पैर छूते सीएम अखिलेश यादव</strong>
#WATCH: Samajwadi Party Rajat Jayanti program underway in Lucknow, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/Jp5drdrRYj
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 5, 2016
Lucknow: SP supremo Mulayam Singh Yadav reaches at the venue of SP Silver Jubilee function, UP CM and Shivpal Singh Yadav also present pic.twitter.com/4JLlbwStsW
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 5, 2016
Mahagathbandhan ko lekar abhi koi baat nahi huyi hai, aage kya hoga dekhte hain:Sharad Yadav,JDU at SP Silver Jubilee function pic.twitter.com/XU3oP9GJUh
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 5, 2016

