Kerala Onam Thiruvonam Bumper Lottery Result 2018: केरल स्टेट लॉटरी डिपार्टमेंट आज ओनम स्पेशल तिरुओनम बंपर के नतीजे जारी करने जा रहा है। इसे लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। लोग इंतजार में हैं कि आज किसकी किस्मत खुलने वाली है। बता दें कि आज का बंपर प्राइज 10 करोड़ रुपये का है। इसके दूसरा पुरस्कार 5 करोड़ का और तीसरा तीन करोड़ का है। माना जा रहा है कि कुछ ही देर में इसके नतीजे आ सकते हैं। ये नतीजे आप https://www.keralalotteryresult.net/ पर देख सकते हैं। ओनम बंपर लॉटरी केरल सरकार का सबसे लोकप्रिय लॉटरी गेम है। इसके लिए एक टिकट की कीमत 250 रुपये रखी गई थी। इसमें जीएसटी भी शामिल है।
इससे पहले नतीजे गुरुवार यानी कि 20 अक्टूबर को आने थे, लेकिन राज्य में बाढ़ की वजह से नतीजे को पहले जारी किया जा रहा है। बता दें कि ओनम बंपर लॉटरी (BR-63) 10 सीरीज में उपलब्ध थे। इनमें से – SU, VA, RN, AJ, BL, TH, IR, UV, ON, AM सीरीज शामिल हैं। बता दें कि केरल में सात डेली और कई बंपर ड्रा रोज आयोजित किये जाते हैं और यहां बड़े पैमाने पर लेन-देन होता है। केरल की राज्य सरकार चार त्योहारों पर बंपर ड्रा का आयोजन करती है। इनमें ओनम, विशु, क्रिसमस और दशहरा शामिल है। इसके अलावा दो सीजन में जैकपॉट ड्रा का भी आयोजन होता है। इनके नाम हैं, मॉनसून बंपर और समर बंपर।
इस साल मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड (CMDRF) ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए विशेष लॉटरी का ऐलान किया है। 250 रुपये की इस लॉटरी का ड्रा 3 अक्टूबर को निकाला जाएगा। इस लॉटरी से हुई पूरी कमाई को CMDRF में डाला जाएगा। इस लॉटरी का नाम अश्व रखा गया है। इसके लिए हर सीरीज मे एक लाख का प्राइज होगा। इसके बाद 108000 टिकटों को पांच हजार रुपये का पुरस्कार किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस लॉटरी से सरकारी खजाने को 100 करोड़ की कमाई होगी।