Kerala Karunya Plus Lottery Result: केरल सरकार के लॉटरी विभाग ने 4 अक्‍टूबर को करुण्‍या प्‍लस लॉटरी का परिणाम जारी किया। इसमें बंपर प्राइज 80 लाख रुपए का है। दूसरा और तीसरा इनाम क्रमश: 10 और दो लाख रुपए का है। विजेताओं की पूरी सूची https://www.keralalotteryresult.net पर देखी जा सकती है। इस लॉटरी के एक टिकट का मूल्‍य 40 रुपए था, जबकि पूरा बंडल 1000 रुपए का था। बता दें कि केरल में लॉटरी का खासा क्रेज है। ओणम, विशु, क्रिसमस और दशहरा पर राज्‍य सरकार बंपर ड्रॉ कराती है। मॉनसून और गर्मियों में सीजनल जैकपॉट खोले जाते हैं।

इस साल मुख्‍यमंत्री आपदा राहत कोष ने भी लॉटरी के जरिए राहत कोष के लिए पैसा जुटाने की घोषणा की थी। इसके तहत तीन अक्‍टूबर को लॉटरी का ड्रॉ हुआ। इस लॉटरी की संपूर्ण व्‍यवस्‍था मुख्‍यमंत्री आपदा राहत कोष की निगरानी में ही की गई। बता दें कि हाल ही में केरल में भीषण बाढ़ आई थी। इसमें सैकड़ों लोग मारे गए और हजारों बेघर हुए। इनके लिए फंड जुटाना एक बड़ी चुनौती है। हालांकि, राहत एवं पुनर्वास कार्यक्रम के लिए केंद्र सरकार ने भी आर्थिक सहायत देने की घोषणा की है।

लॉटरी जीतने वालोंं की लिस्‍ट  https://www.keralalotteryresult.net पर तो देखी ही जा सकती है। साथ ही, ड्रॉ की पूरी प्रकिया का लाइव टेलिकास्‍ट भी होता है।