KV Schools in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में लोगों को गुड न्यूज मिलने जा रही है। आने वाले समय में यूपी के अयोध्या और कन्नौज सहित पांच जिलों में एक – एक नया केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा। राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को एक बयान के जरिए जानकारी दी गई कि उत्तर प्रदेश प्रदेश के अयोध्या, जौनपुर, कन्नौज, बिजनौर और महराजगंज जिलों में निकट भविष्य में पांच नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।

यूपी सरकार ने बयान में कहा कि इससे सम्बन्धित प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है और इन स्कूलों के खुलने से राज्य में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या बढ़कर 127 हो जाएगी। यह देश में सबसे अधिक होगी।

बयान के अनुसार, इन नए स्कूलों के खुलने से राज्य में शिक्षा के स्तर में और सुधार होने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित छात्रों को मुख्यधारा में लाये जाने की उम्मीद है। प्रत्येक नए स्कूल की क्षमता 960 छात्रों (kendriya vidyalaya admission) की होगी।

KVS Admission: सिर्फ आय प्रमाण पत्र के आधार पर EWS छात्रों का एडमिशन नहीं रोक सकते केंद्रीय विद्यालय, हाईकोर्ट का अहम आदेश

बयान में कहा गया है कि पांच नये स्कूलों में 4,800 छात्रों को हाई क्वालिटी शिक्षा प्रदान की जाएगी और इनसे नौकरी के 315 स्थायी अवसर पैदा होंगे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 122 केंद्रीय विद्यालय संचालित किए जा रहे, जिनमें लखनऊ संभाग में 48 स्कूल और आगरा व वाराणसी संभाग में 37-37 स्कूल हैं। (भाषा)

नए केंद्रीय विद्यालयों की लिस्ट (New KV LIST)

आंध्र प्रदेश

  1. अनाकापल्ले, जिला अनाकापल्ली
  2. वलसापल्ले गांव, मदनपल्ले मंडल, जिला चित्तूर
  3. पलासमुद्रम गांव, गोरांटला मंडल, जिला श्री सत्य साईं
  4. तल्लापल्ली गांव, माचेरला मंडल, जिला गुंटूर
  5. नंदीगामा, जिला कृष्णा
  6. रोमपिचेरला गांव, नरसरावपेट डिवीजन जिला गुंटूर
  7. नुज्विद, जिला कृष्णा (अब एलुरु जिला)
  8. धोणे, जिला नांदयाल
  9. पिटापूल, निचला सुबनसिरी

असम

  1. जागीरोड, जिला मोरीगांव

छत्तीसगढ

  1. मुंगेली, जिला-मुंगेली
  2. सूरजपुर, जिला सूरजपुर
  3. बेमेतरा जिला, छत्तीसगढ़</li>
  4. हसौद, जिला जांजगीरचांपा

गुजरात

  1. चक्करगढ़, जिला अमरेली
  2. ओग्नाज, जिला अहमदाबाद
  3. वेरावल, जिला गिर-सोमनाथ

हिमाचल प्रदेश

  1. रीरी कुठेड़ा, जिला कांगड़ा
  2. गोकुलनगर, उप्परभंजाल, जिला- ऊना
  3. नंदपुर, जिला ऊना
  4. थुनाग, जिला मण्डी

जम्मू एवं कश्मीर (यूटी)

  1. गूल, जिला रामबन
  2. रामबन, जिला रामबन
  3. बनी, जिला कठुआ
  4. रामकोट, जिला कठुआ
  5. रियासी, जिला रियासी
  6. कटरा (ककरियाल), जिला रियासी
  7. रत्नीपोरा, जिला पुलवामा
  8. गलांदर (चंद्रधारा), जिला पुलवामा
  9. मुगल मैदान, जिला किश्तवाड़
  10. गुलपुर, जिला पुंछ
  11. द्रुगमुल्ला, जिला कुपवाड़ा
  12. विजयपुर, जिला सांबा
  13. पंचैरी, जिला उधमपुर

झारखंड

  1. बरवाडीह, जिला लातेहार (रेलवे)
  2. धनवार ब्लॉक, जिला गिरिडीह

कर्नाटक

  1. मुदनाल गांव, यादगिरि जिला
  2. कुंचीगनल गांव, जिला चित्रदुर्ग
  3. एलार्गी (डी) गांव, सिंधनूर तालुक, जिला रायचूर

केरल

  1. थोडुपुझा, जिला इद्दुकी

मध्य प्रदेश

  1. अशोक नगर, जिला-अशोक नगर
  2. नागदा, जिला उज्जैन
  3. मैहर, जिला सतना
  4. तिरोड़ी, जिला बालाघाट
  5. बरघाट, जिला सिवनी
  6. ​​निवाड़ी, जिला निवाड़ी
  7. खजुराहो, जिला छतरपुर
  8. झिंझरी, जिला कटनी
  9. सबलगढ़, जिला मुरैना
  10. नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़
  11. कैप्ट (केन्द्रीय अकादमी पुलिस प्रशिक्षण) भोपाल, कान्हासैया

महाराष्ट्र

  1. अकोला, जिला अकोला
  2. एनडीआरएफ कैम्पस, सुदुम्बरे, पुणे
  3. नाचने, जिला रत्नागिरी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (यूटी)

  1. खजूरी खास जिला- उत्तर पूर्वी दिल्ली

ओडिशा

  1. रेलवे टिटलागढ़, जिला बोलांगीर
  2. पाटनागढ़, जिला बोलांगीर
  3. आईटीबीपी खुर्दा, जिला खुर्दा
  4. अथमल्लिक जिला अंगुल
  5. कुचिंडा, जिला संबलपुर
  6. ढेंकनाल (कामाख्यानगर)
  7. जयपोर, कोरापुट जिला
  8. तालचेर, जिला अंगुल

राजस्थान

  1. एएफएस फलोदी, जिला जोधपुर</li>
  2. बीएसएफ सतराणा, जिला श्रीगंगानगर
  3. बीएसएफ श्रीकरणपुर, जिला श्रीगंगानगर
  4. हिण्डौन सिटी, जिला करौली
  5. मेड़ता सिटी, जिला नागौर
  6. राजसमंद जिला राजसमंद
  7. राजगढ़, जिला अलवर
  8. भीम, जिला राजसमंद
  9. महवा, जिला दौसा

तमिलनाडु

  1. थेनी, जिला थेनी
  2. पिल्लैयारपट्टी, जिला तंजावुर

त्रिपुरा

  1. उदयपुर, जिला गोमती
  2. धर्मनगर, जिला उत्तरी त्रिपुरा

उतार प्रदेश

  1. पयागपुर, जिला जौनपुर
  2. महराजगंज, जिला महराजगंज
  3. बिजनोर जिला बिजनोर
  4. चांदपुर, जिला अयोध्या
    81.कन्नौज जिला-कन्नौज

उत्तराखंड

  1. नरेन्द्र नगर, जिला टेहरी गढ़वाल
  2. द्वाराहाट, जिला अल्मोडा
  3. कोटद्वार, जिला पौडी गढ़वाल
  4. मदन नेगी, जिला टेहरी गढ़वाल

इस केवी का विस्तार होगा

  1. 86. केवी शिवमोग्गा, जिला शिवमोग्गा