Gujarat Katargam Election Results 2022, Vinodbhai Amarshibhai Moradiya vs Gopal Italia Election Result 2022: गुजरात की कतारगाम सीट पर आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गुजरात में आप प्रमुख गोपाल इटालिया (Gopal Italia) को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कुल 55713 वोट मिले हैं। बीजेपी उम्मीदवार विनोदभाई अमरशीभाई मोराडिया ने उन्हें शिकस्त दी है। मोराडिया ने कुल 120342 वोटों के साथ जीत हासिल की।

इटालिया ने सूरत (Surat District) की कतारगाम सीट (Katargam Assembly Seat) से पर्चा भरा था। उसके बाद से ही ये सीट चर्चा में थी। 2008 के परिसीमन के बाद कतारगाम सीट अस्तित्व में आया था। यहां तकरीबन 3 लाख 22 हजार मतदाता हैं।

2017 में यहां से बीजेपी के विनोदभाई अमरशीभाई मोरडिया ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस (Congress) के जिग्नेश जिवाणी को 80 हजार से हराया था। इसके बाद मोरडिया गुजरात सरकार में मंत्री बन गए थे। इटालिया के मैदान में आने के बाद बीजेपी के दिग्गज मंत्री मोराडिया पर साख बचाने का दबाव था।

2012 में पहला चुनाव

कतारगाम में पुरुष वोटर तकरीबन 1 लाख 76 हजार जबकि महिला मतदाता 1 लाख 45 हजार हैं। इस सीट पर पहला चुनाव 2012 में हुआ। पहले ही चुनाव से यहां बीजेपी ही जीत रही है।

इटालिया पर 17 मामले दर्ज

आम आदमी पार्टी के लिए यह सीट खासा महत्वपूर्ण बन गया था, क्योकि आप के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया यहां से मैदान में थे। इटालिया पेशे से कंसलटेंट हैं। उनकी संपत्ति केवल 7.86 लाख रुपये ही है। अमीर कैंडिडेट्स के सामने वो कहीं खड़े नहीं होते। उनकी आमदनी का मुख्य स्रोत कंसलटेंसी से होने वाली आमदनी ही है। इटालिया गुजरात विवि से ग्रेजुएट हैं। चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की कामन इटालिया को ही सौंपी थी।

इटालिया के पास 1.13 लाख की चल संपत्ति है। वह 5.33 लाख की अचल संपत्ति के भी मालिक हैं। उनके पास 1.10 लाख रुपये का सोना भी है। अचल संपत्ति के नाम पर उनके पास कुछ भी नहीं है। इटालिया के ऊपर 17 मामले दर्ज हैं। ये सारे मामले 2020 से 2022 के दौरान दर्ज किए गए। इनमें ज्यादातर अभद्र भाषा और सरकारी कर्मियों से झड़प के मामले हैं।