बेंगलुरु में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। 26 जुलाई से शुरू हुई यह बारिश लगातार बढ़ रही है। गुरुवार सुबह 8:30 से 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 41.8 एमएम वर्षा हुई है। पिछले चार दिनों की बात करें तो बेंगलुरु में रिकॉर्ड 135mm बारिश हुई, जोकि जुलाई महीने में होने वाली औसत बारिश से 30mm ज्यादा है। पिछले 24 घंटो में तो यहां बारिश से और भी बुरा हाल हो गया है। बारिश लगातार बढ़ रही है।
24 घंटों से सिलिकॉन सिटी में हो रही भारी वर्षा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड 71mm बारिश हुई। भारी बारिश के कारण यहां तापमान लगातार गिरता जा रहा है। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने यहां जल भराव और ट्रॉफिक जाम की दिक्कतों की भी शिकायत की है। कई जगहों पर पेड़ों के गिरने से भी परेशानी हुई है।
IT सिटी के लिए यह पूरा हफ्ता की मुश्किलों भरा रहा है। सोमवार से बुधवार तक सरकारी बसों की हड़ताल के चलते सड़कों पर ट्रॉफिक जाम रहा, तो गुरुवार से बारिश ने सड़कों को जाम कर दिया। बारिश के पानी में फंसे लोगों को बचाने के लिए सुरक्षाकर्मी नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां जलभराव का आलम ये है कि कई लोग तो सड़कों पर ही मच्छलियों का शिकार करते दिखे।
देखिए ट्विटर पर डाली गई बेंगलुरु की तस्वीरें और वीडियो-
मछली पकड़ते स्थानीय लोग-
#WATCH: Locals catch fish on streets as lake overflows in Bengaluru (Karnataka) due to incessant rainshttps://t.co/8TaFhE0Cyb
— ANI (@ANI) July 29, 2016
एक घर के अंदर का दृश्य-
#WATCH: Flood water enters homes in Bommanahalli area of Bengaluru (Karnataka) following heavy rainfall.https://t.co/ZAZ8HsYlv8
— ANI (@ANI) July 29, 2016
शहरों में नाव से किया गया बचावकार्य-
Bengaluru (Karnataka): Heavy rainfall causes water logging, boats being used by SDRF team to carry out rescue ops pic.twitter.com/8YDMcO3OTd
— ANI (@ANI) July 29, 2016
बचाव अभियान के दौरान बाढ़ के पानी में मिला सांप-
Snake found in flood water during rescue operations in Bengaluru (Karnataka) #BengaluruRains pic.twitter.com/BVchXNtxpD
— ANI (@ANI) July 29, 2016
Madiwala lake water in bangalore on the road!! Fish picking on the roads- unbelievable sight!! pic.twitter.com/r8ey4KTIhl
— mugdha kalra (@mugdhakalra) July 29, 2016
Rescue services started in #Kocichikanahalli #Bangalorerain pic.twitter.com/B9lGW0yWxE
— Nithin Bhaktha (@NSOperation) July 29, 2016
Just past Silk Board junction this morning, knew I should have gotten the boat serviced #Bangalorerain pic.twitter.com/fSZe0CeDy3
— Gaurav Kalra (@gauravkalra75) July 29, 2016

