कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बीते मंगलवार को एक युवती का शव सड़क किनारे मिला। युवती का नाम वर्षिता था और वह बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। वर्षिता की हत्या के बाद चित्रदुर्ग में छात्रों, महिलाओं और दलित संगठनों से जुड़े तमाम लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और उसके लिए इंसाफ की मांग की।
पुलिस ने जब वर्षिता की हत्या के मामले की जांच की तो इसमें चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस को पता चला कि वर्षिता की हत्या उसके पूर्व प्रेमी चेतन ने की थी। दलित समुदाय से आने वाली वर्षिता एससी-एसटी हॉस्टल में रहती थी।
मैंने उसे मार डाला… छात्र ने दोस्त को बताई चौंकाने वाली बातें
इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान
चित्रदुर्ग पुलिस का कहना है कि चेतन की वर्षिता से जान-पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों की मुलाकात लगभग 10 महीने पहले हुई थी और चेतन ने वर्षिता को नौकरी दिलाने का वादा किया था।
चित्रदुर्ग पुलिस के एसपी रंजीत कुमार बंडारू ने बताया कि चेतन और वर्षिता अच्छे दोस्त बन गए लेकिन इसी दौरान चेतन को कैंसर हो गया और जब वर्षिता को इसका पता चला तो उसने उससे दूरी बना ली और दूसरे लड़के से उसकी दोस्ती हो गई। इस वजह से चेतन आग बबूला हो गया और उसने इसका बदला लेने की योजना बनाई।
नोरा फतेही जैसी दिखे पत्नी, 3-3 घंटे एक्सरसाइज करवाता था पति
प्रेग्नेंट थी वर्षिता
पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को वर्षिता की चाची ने चेतन को फोन कर बताया कि उसे वर्षिता से शादी करनी चाहिए क्योंकि वह प्रेग्नेंट है। इसके बाद चेतन ने वर्षिता की हत्या करने की साजिश रची और उसे एक सुनसान जगह पर बुलाया। पुलिस ने बताया है कि यहां दोनों के बीच बहस हुई और उसने वर्षिता की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पेट्रोल डालकर जला दिया।
पुलिस का कहना है कि वर्षिता की प्रेगनेंसी की पुष्टि हो चुकी है। चेतन को तीसरी स्टेज का कैंसर था। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया है कि वर्षिता से बलात्कार किए जाने का कोई सबूत नहीं है और वर्षिता के माता-पिता चेतन के साथ उसके रिश्ते के बारे में जानते थे।
हॉस्टल में बिस्तर गीला करने पर बच्चों को दी जा रही थी रूह कंपाने वाली सजा