Karnataka Floods: कर्नाटक में मूसलाधार बारिश से राहत नहीं मिलने के कारण शनिवार को बाढ़ की स्थिति और भी गंभीर हो गई। राज्य में ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। इस बीच दक्षिणा कन्नड़ जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता बी जनार्दन पुजारी बाढ़ के चलते अपने ही घर में फंस गए। जिसके बाद जिला प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद नाव के सहारे उनको बंतवाल स्थित घर से बाहर निकाला। इस दौरान चारों तरफ पानी ही पानी ही था। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें जलप्रलय का नजारा साफ देखा जा सकता है।
सीएम येदियुरप्पा ने दिया बयान: कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य में अभी तक बाढ़ और बारिश से संबंधित घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बाढ़ और बारिश से संबंधित घटनाओं में मारे गए लोगों के परिवारों में से प्रत्येक को पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। लेकिन इन सबके बीच कांग्रेस नेता बी जनार्दन पुजारी शनिवार को बंतवाल के अपने घर में बाढ़ में फंस गए। जिसके बाद आनन-फानन उन्हें जिला प्रशासन ने रेस्क्यू कर बचाया। इस दौरान उनको नाव में बैठाकर घर से बाहर निकाला गया। इस दौरान भीषण बारिश का जारी रही।
#WATCH Dakshina Kannada District Administration today rescued Former Union Minister and Congress leader B Janardhana Poojary from his house in flood -affected Bantwal in Karnataka, today. pic.twitter.com/SZmgy6aYOt
— ANI (@ANI) August 10, 2019
[bc_video video_id=”6061475302001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कहां है बारिश और बाढ़ का कहर: एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूदा स्थिति का आकलन करने के लिए बाढ़ और बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी। जिनमें बेलागवी, बागलकोट, विजयपुरा, रायचुर, यादगीर, गडग, उत्तर कन्नड़, हावेरी, हुबली-धारवाड़, दक्षिण कन्नड़, चिकमंगलुरु और कोडागु आदि बाढ़ तथा बारिश से प्रभावित जिले शामिल हैं।