झारखंड के हजारीबाग जिले में महाशिवरात्रि के मौके पर भारी बवाल हुआ। जिले के डुमरौना गांव में महाशिवरात्रि के दिन लाउडस्पीकर का चोंगा बांधने को लेकर बवाल होने की जानकारी मिली। हालांकि अब मौके पर सुरक्षा बल तैनात है। जिसके वजह से हालात काबू में दिख रहा है। सुरक्षा बल दस्ता लगातार पूरे इलाके में मार्च कर रहा है। आपको बता दें कि बीते दिन साउंड सिस्टम के इस्तेमाल को लेकर हंगामा हुआ था। हंगामा के दौरान दो गुटों के बीच बवाल देखने को मिला। कई दोपहिया वाहनों को आग लगा दी गई।

महाशिवरात्रि के दिन हजारीबाग के डुमरौना गांव में साउंड सिस्टम को लेकर बवाल हुआ। जिसके बाद कुछ उपद्रवियों ने वहां एक कार, छह बाइक, स्कूटी समेत कई साइकिलों को आग के हवाले कर दिया। वहीं पास में खड़ी एक ऑटो को भी पलट दिया। जबकि एक बाइक को कुएं में धकेल दिया। बवाल के बाद मौके पर पहुंची फोर्स ने मार्च परेड करते हुए लोगों से शांति की अपील की।

पुलिस के सामने ही शुरू हुई पत्थर बाजी

घटना स्थल पर पहुंचने के साथ सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने उपद्रवियों को भी पकड़ने का अभियान चलाया तब जाकर माहौल शांत हुआ। हालांकि मौके पर अभी भी सुरक्षा बल तैनात है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह आठ बजे लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। बताया गया कि उस समय थाना प्रभारी संतोष कुमार मौके पर ही मौजूद थे।

यौन शोषण के आरोपों से राजस्थान का यह शहर स्तब्ध

थाना प्रभारी ने अपने रहते ही दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी। लेकिन एक पक्ष को ये बात नागवार गुजरी। उसी दौरान एक पक्ष ने घरों की छतों और स्कूल के परिसरों से अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। अचानक हुई पत्थरबाजी से वहां मौजूद हर कोई हक्का-बक्का रह गया। लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। अब दोनों पक्षों से पत्थर चलने लगे। पत्थर चलने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थिति को संभालने के लिए तुरंत मौके पर भारी फोर्स पहुंची।