झारखंड के बोकारो एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला अपनी पति के अंतिम संस्कार से पहले मतदान तक पहुंची और वोट दिया। मामले में महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे यह सिखाया था कि ‘सारे काम छोड़ दो, पहले वोट दो!’ राज्य में 12 दिसंबर को मतदान हुआ था। बता दें कि महिला ने अपना वोट देकर न केवल अपनी पति की बात मानी बल्कि अपने नागिरक होने का भी हक अदा किया है।

क्या है पूरा मामलाः झारखंड के बोकारो शहर में गुरुवार (12 दिसंबर) को एक महिला ने अपने पति के अंतिम संस्कार से पहले मतदान करने पहुंचकर मिसाल कायम की। रेणु देवी नामक महिला अपने पति का शव घर पर छोड़कर बेमरो प्रखंड की कारो बस्ती के मतदान केंद्र संख्या 87 पर पहुंचीं और मतदान किया, जहां झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा था। इसके बाद उन्होंने अपने पति के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भेजा।

Hindi News Today, 14 December 2019 LIVE Updates: देश की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रेणु का क्या है कहनाः रेणु ने शुक्रवार (13 दिसंबर) को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘मेरे 63 वर्षीय पति ने मुझे किसी भी काम से पहले मतदान करने की सीख दी, क्योंकि हमें अपना प्रतिनिधि चुनना होता है। ठंड लगने से बुधवार रात उनकी मौत हो गई।’ बता दें कि महिला ने ऐसा करके एक मिसाल पेश किया है।

तीसरे चरण का मतदान हुआ पूराः झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव में 17 सीटों पर 309 प्रत्याशियों अपना किस्मत अजमाया है। बता दें कि इस चरण में राज्य के आठ जिलों में मतदान हुआ जिनमें 32 महिलाएं हैं। राज्य के रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्टा में मतदान हुए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि बीजेपी से अलग होकर मैदान में उतरी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के लिए तीसरा चरण काफी अहम है।