Jhanjharpur Assembly Election Result 2025: मधुबनी विधानसभा क्षेत्र बिहार राज्य के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। मधुबनी की 10 विधानसभा सीटों में से झंझारपुर विधानसभा सीट को बेहद महत्वपूर्ण और वीआईपी सीट माना जाता है। इस सीट पर एनडीए के नीतीश मिश्रा और महागठबंधन के रामनारायण यादव के बीच टक्कर है। यहां भाजपा के नीतीश मिश्रा, जनसुराज से केशवचन्द्र भंडारी, बसपा से बीरेन्द्र कुमार सिंह, सीपीआई से रामनारायण यादव और आप से देवकांत झा मुक़ाबले में हैं।
| पार्टी | कैंडीडेट | वोट |
| भाजपा | नीतीश मिश्रा | |
| सीपीआई | रामनारायण यादव | |
| जनसुराज | केशवचन्द्र भंडारी |
झंझारपुर विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम
अगर 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने झंझारपुर में बाजी मारी थी। 2020 में बीजेपी उम्मीदवार नीतीश मिश्रा ने सीपीआई प्रत्याशी राम नारायण यादव को हराया था। नीतीश मिश्रा को 94,854 वोट (52.47%) मिले थे जबकि रामनारायण यादव को 53,066 वोट (29.36%) ही मिल पाए थे। इस चुनाव में दोनों के बीच जीत का अंतर 41,788 वोटों का था जो इस सीट पर अब तक का सबसे बड़ा अंतर है। तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार गंगा प्रसाद गंगोत्री को महज 8658 वोट मिले थे।
पढ़ें- प्रशांत किशोर मीडिया की उपज हैं, जननेता नहीं- तेजस्वी
2015 विधानसभा चुनाव परिणाम
विधानसभा चुनाव 2015 में मुकाबला बीजेपी और आरजेडी के बीच था। आरजेडी के गुलाब यादव ने 64,320 वोट पाकर जीत दर्ज की थी जबकि बीजेपी के नीतीश मिश्रा को 63,486 वोट मिले थे। इस बार हार-जीत का अंतर सिर्फ 834 वोट का रहा था। यह नतीजा झंझारपुर की राजनीति में सबसे नजदीकी मुकाबले के तौर पर दर्ज है।
झंझारपुर का राजनीतिक समीकरण
झंझारपुर में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं। यहां किसी एक पार्टी का दबदबा नहीं दिखता। 2010 से 2020 तक तीनों बार अलग-अलग दलों ने जीत का स्वाद चखा। कभी जेडीयू, कभी आरजेडी तो कभी बीजेपी ने यहां जीत का परचम लहराया।
पढ़ें- दृष्टिकोण: लहर विहीन बिहार चुनाव, सीट दर सीट टक्कर
