जम्मू कश्मीर के पुंछ में शनिवार (8 अक्टूबर) को पाकिस्तान की तरफ से सीज फायर तोड़ा गया। इसमें एक जवान जख्मी हो गया। यह सीजफायर पुंछ के केजी सेक्टर में तोड़ा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने इंडियन आर्मी के पोस्ट को निशाना बनाया था। इससे पहले शुक्रवार देर रात एक आतंकी हमला भी हुआ था। वह हमला जम्मू कश्मीर के सोपिया जिला में हुआ था। वह हमला भी एक पुलिस पोस्ट पर हमला पर हमला किया गया है। जमनगेरी इलाके में हुए इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गई थी। वहीं एक और पुलिसकर्मी घायल बताया गया था।