भारतीय सेना ने उरी सेक्टर के लाचिपुरा इलाके में दस आतंकियों को मार गिराया है। ये आतंकी भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। तभी भारतीय सेना ने इन्हें ढेर कर दिया। मंगलवार दोपहर में कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का उल्लंघन भी किया था। खबरों के अनुसार पाक की ओर से ओपन फायरिंग की गई। भारत की ओर से भी इसका जवाब दिया गया।
बता दें, इसी सेक्टर में रविवार को आतंकी हमले में सेना के 17 जवान शहीद हुए थे। उत्तरी कश्मीर के उरी शहर में रविवार (18 सितंबर) सुबह भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने एक बटालियन मुख्यालय पर हमला कर दिया जिसमें 17 जवान शहीद हो गए और 19 अन्य घायल हुए हैं। यह हमला हाल के वर्षों में सेना पर किए गए सबसे घातक हमलों में से एक है। हमले में शामिल चार आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे हुए आतंकी हमले के साथ ही विस्फोटों की आवाज सुनाई दी और मुठभेड़ शुरू हो गई थी।
[jwplayer kfVOcjMe]
हमले के समय डोगरा रेजीमेंट के जवान एक तंबू में सोए हुए थे, जिसमें विस्फोट के चलते आग लग गई। आग पास स्थित बैरकों तक भी फैल गई। उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि हाल ही में सलमाबाद नाला के पास एक क्षेत्र से घुसे आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया। सेना की उत्तरी कमान ने बताया कि आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हुए हैं तथा 19 अन्य घायल हुए हैं। मुठभेड़ में चार आतंकवादी भी मारे गए हैं। आतंकवादियों ने दो साल पहले भी इसी क्षेत्र के मोहरा में इसी तरह का हमला किया था। पांच दिसंबर 2014 को हुए उस आतंकी हमले में 10 जवान शहीद हो गए थे।
Read Also: हंदवाड़ा: सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल
#FLASH Two more terrorists killed by Army in Lachipura area of Jammu and Kashmir's Uri sector. Total 10 terrorists killed.
— ANI (@ANI) September 20, 2016
उरी सेक्टर हमले से संबंधित हर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
[jwplayer EBaf3hTM]
[jwplayer j5rwogca]
[jwplayer nNhwlZ6g]
[jwplayer JWO54PmZ]