Islampur Assembly Election Result 2025: इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में नालंदा जिले की इस्लामपुर विधानसभा सीट पर परिवर्तन हो गया है। इस सीट पर 29 राउंड की गिनती के बाद यहां के सिटिंग विधायक और आरजेडी के उम्मीदवार राकेश कुमार रौशन 32,239 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए हैं। जेडीयू के रुहैल रंजन ने यह चुनाव जीत लिया है। उन्हें इस चुनाव में कुल 1,00,487 वोट प्राप्त हुए। वहीं राकेश कुमार रौशन को 68,248 वोट मिले। जन सुराज की तनुजा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें सिर्फ 4,779 वोट मिले। इस्लामपुर में मतदान पहले चरण के तहत 06 नवंबर को हुआ था।
इस्लामपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2025
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| राजद | राकेश कुमार रौशन | 68,248 |
| जदयू | रुहैल रंजन | 1,00,487 (जीत) |
| जन सुराज | तनुजा कुमारी | 4,779 |
इस्लामपुर के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो यहां से सबसे ज्यादा 5 बार जदयू ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को 4 बार, जबकि भाकपा ने दो बार यहां से जीत दर्ज की है। साल 2020 में हुए चुनाव में यहां से राजद के राकेश रौशन जीतकर पहली बार विधायक बने थे।
साल 2020 इस्लामपुर विधानसभा चुनाव परिणाम
2020 के चुनाव में इस्लामपुर विधानसभा सीट से राजद के राकेश रौशन को जहां 68,088 वोट मिले थे तो वहीं जदयू के प्रत्याशी और पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद को 64,390 वोट मिले थे। जबकि लोजपा के नरेश प्रसाद सिंह को 8,597 वोट प्राप्त हुए थे। जिसके परिणाम स्वरूप राकेश ने यहां से 3,698 वोटों से जीत हासिल की थी।
| दल | उम्मीदवार | वोट |
| राजद | राकेश कुमार रौशन | 68,088 |
| जदयू | चंद्रसेन प्रसाद | 64,390 |
| लोजपा | नरेश प्रसाद सिंह | 8,597 |
इस्लामपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2015
साल 2015 के चुनावों की बात करें तो जेडीयू के चंद्रसेन प्रसाद को 22,602 वोटों से जीत मिली थी। इस चुनाव में चंद्रसेन को 66,587 वोट मिले थे जबकि बीजेपी के धीरेंद्र गोप को 43,985 वोट मिले थे। चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे समाजवादी पार्टी के धर्मेंद कुमार को 4,898 वोट प्राप्त हुए थे।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| जेडीयू | चंद्रसेन प्रसाद | 66,587 |
| बीजेपी | धीरेंद्र गोप | 43,985 |
| समाजवादी पार्टी | धर्मेंद कुमार | 4,898 |
