Indian Army Cheetah helicopter crash: भारतीय सेना (Indian Army) का चीता हेलीकॉप्टर पूर्वी भूटान में शुक्रवार (28 सितंबर) को क्रैश हो गया था। जिसमें फ्लांइग कमांडर (लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी) रजनीश परमार जो कि हिमाचल के रहने वाले थे और भूटान सेना का एक पायलट शहीद हो गया। इस हादसे में शहीद हुए रजनीश का शुक्रवार को ही जन्मदिन भी था। फ्लांइग कमांडर रजनीश के पिता ने कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है। बेटे को याद करते हुए उन्होंने भावुक होते कहा कि सुबह जब उसको फोन किया तो वह जल्दी में था। उसने कहा- थैंक्स पापा, मैं शाम को आपसे बात करूंगा।

क्या बोले रजनीश परमार के पिता: लेफ्टिनेंट कर्नल रजनीश परमार ने कल भूटान में भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी। उनके पिता ने आज कहा, “यह एक अपूरणीय क्षति है। कल उसका जन्मदिन था, हमने उसे सुबह बुलाया था लेकिन वह व्यस्त था। उसने बस इतना ही कहा थैंक्स पापा, मैं शाम को आपसे बात करूंगा।”

National Hindi News, 28 September 2019 LIVE Updates, Breaking News: पढ़ें आज की बड़ी खबरें

 

कैसे हुआ था हादसा: दरअसल, शुक्रवार को चिता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के खिरमू से योगफुल्ला की उड़ान पर निकला था। इसमें एक भूटान का पायलट भी प्रशिक्षण ले रहा था। लेकिन तभी दोपहर करीब 1 बजे यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा आबादी से दूर होने से बड़ा नुकसान टल गया है। फिलहाल हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

शुक्रवार को था जन्मदिन: शहीद रजनीश का शुक्रवार को ही जन्मदिवस भी था। हिमाचल के रहने वाले रजनीश का जन्म 27 सितंबर 1977 को हुआ था। 42 साल के शहीद रजनीश की शादी राजस्थान बीकानेर में हुई थी। बताया जा रहा है कि उनके माता-पिता काफी समय से मारंडा में रहते हैं, जबकि रजनीश की पत्नी वीना बेटे यदुवंश के साथ बीकानेर में ही रहती हैं।