शादी में मिलने वाले नेग के लिए वर पक्ष हमेशा एक्साइटिड रहता है। लेकिन छत्तीसगढ़ में एक शादी ने सभी लोगों के सामने एक अनूठी मिसाल पेश की है। दरअसल बिलासपुर में एक शादी के कार्ड पर लिखवाया गया है कि शादी में जो भी नेग में राशि मिलेगी उसका इस्तेमाल स्कूल के विकास में किया जाएगा। ऐसे में ये अनूठी शादी सभी को आकर्षित कर रही है।

कहां का है मामला: दरअसल ये पूरा मामला बिलासपुर का है। जहां शहर के रहने वाले दुर्गेश साहू ने अनूठी पहल पेश करते हुए शादी के कार्ड में लिखवाया है कि शादी में जो भी नेग में राशि मिलेगी उसका इस्तेमाल कोरबा जिले के कुरुडीह स्कूल के विकास में किया जाएगा। दुर्गेश की 24 जनवरी को शादी है। ऐसे में दुर्गेश ने चरामेति फाउंडेशन संस्था की ओर से एक ड्रॉप बॉक्स शादी में रखवाने के लिए कहा। दुर्गेश खुद भी इस संस्था के ही सदस्य हैं। जानकारी के मुताबिक सराकरा मिडिल स्कूल कुरुडीह को सामाजिक संस्था चरामेती फाउंडेशन ने गोद लिया है।

दुर्गेश के फैसले से हर कोई है सहतम: दुर्गेश के मुताबिक शादी में मिला हुआ नग कितने ही दिन चलेगा। ऐसे में उसने सोचा कि क्यों न इस पैसे को स्कूल की तरक्की और बच्चों की शिक्षा में इस्तेमाल किया जाएगा। उसने ये आइडिया अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद हर कोई एक ही बार में इस फैसले से सहमत हो गया। परिवार की सहमति के बाद दुर्गेश ने ये बात संस्था और स्कूल में शेयर की। जिसके बाद सभी इस बात के लिए तैयार हो गए। इसके बाद दुर्गेश ने अपने कार्ड में ये फैसला लिखवा दिया।

 

स्कूल में कैसे होगा विकास: दुर्गेश ने बताया कि छात्र स्कूल में फर्श पर बैठते हैं। ऐसे में इन पैसों से फर्नीचर खरीदा जाएगा ताकि छात्र फर्श पर न बैठें। इसके साथ ही दीवरों पर वॉल पेंटिग कर हिंदी और इंग्लिश के अक्षर लिखवाए जाएंगे। वहीं स्कूल के लिए कंप्यूटर भी खरीदे जाएंगे ताकि बच्चों की शिक्षा में अधिक मदद हो सके।