अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की पुलिस अपने जवानों को फिट रखने के लिए कई खड़े कदम उठा रही है। जवानों को अपना खानपान दुरुस्त रखने को कहा है। उनसे कहा गया कि वह लगातार योग और फिजिकल एक्सरसाइज करें। इसके साथ ही क्रीमी करी, ऑयली पनीर और कार्ब युक्त डोसा को अपना नंबर 1 दुश्मन समझें।

न्यूयॉर्क टाइम्स की सुहासिनी राज लिखती है कि इस आदेश के बाद अंडमान पुलिस में काम करने वाली पुलिस अधिकारी जी चित्रा बताती है कि लंबे समय तक अनियमित घंटों तक ड्यूटी करने का उनकी बुरी हेल्थ के कारणों में से एक है। लेकिन अब उन्होंने घर पर ही एक्सरसाइज करना शुरू कर दिया है। वे रोजना 10 पुशअप्स, 20 स्क्वाट्स लगाती है और इसके साथ योगा भी करती है।

भारत सरकार के हेल्थ सर्वे में पाया गया कि अंडमान प्रति व्यक्ति वजन के मामले में भारत में ऊपर है। उत्तरी राज्य पंजाब में कोर्ट ने अधिक वजन वाले लोगों को  बूटलेगर्स और ड्रग पेडलर्स पर छापे के दौरान ले जाने पर रोक लगा दी थी क्योंकि वे उन्हें पकड़ने के लिए पर्याप्त तेजी से दौड़ नहीं सकते थे।

अंडमान पुलिस के चीफ सत्येन्द्र गर्ग ने बताया कि जब उन्होंने पुलिस प्रमुख का पद संभाला था, तो केंद्र शासित प्रदेश के 4,304 पुलिस अधिकारियों में से लगभग 50 फीसदी से अधिक लोगों का वजन अधिक था।

उन्होंने बताया कि शुरूआत में उनका इरादा सैकड़ों मोटे अधिकारियों में से प्रत्येक को व्यक्तिगत रूप से परामर्श देने का था, जो उन्होंने लीवर की बीमारी से पीड़ित होने के दौरान  सीखा था, लेकिन बाद में कोरोना महामारी के कारण अपने इस आईडिया को ड्रॉप कर दिया।

गर्ग ने आगे कहा कि उन्होंने दो सबसे भारी अधिकारियों को अपने पास बुलाया और उनको प्रोहोत्साहित किया कि वे अपने आगे के कर्मचारियों को इस बार को पहुंचाए, जिसके बाद उनका यह संदेश अंतिम पंक्तियों के जवानों तक पहुंचा।

इसके बाद अंडमान पुलिस में जॉनी वाटसन (34) जैसे अधिकारियों में बड़ा बदलाव देखने को मिला। योगा और दैनिक व्ययाम करने के कारण उनका वजन घटाकर 105 से 86 किलो पर आ गया है वह और 15 किलो वजन कम करने की तैयारी कर रहे हैं।