Himachal Pradesh Cabinet Expansion: हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) रविवार (8 जनवरी 2023) को हुआ। राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। शिमला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में कैबिनेट शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

Sukhvinder Singh Sukhu कैबिनेट में शामिल हुए 7 नए मंत्री

हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। कुल 7 विधायकों डॉ धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के नेतृत्व वाली सरकार में सात नए मंत्री शामिल किये गए, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह के अलावा धनीराम शांडिल और हर्षवर्धन चौहान के नाम भी हैं।

ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को करेंगे लागू

इससे पहले सीएम सुक्खू का बयान आया था। उन्होंने बताया था कि मंत्रिपरिषद को लेकर संभावितों की सूची कांग्रेस आलाकमान को भेजी है और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा सूची को मंजूरी दिए जाने के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

शिमला में संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था, “कैबिनेट पर विचार विमर्श हुआ है। हमने अपना प्रस्ताव हाईकमान को प्रस्तुत कर दिया है। कैबिनेट का विस्तार जल्द हो जाएगा। हमने सूची सौंप दी है, जैसे ही सूची आ जाएगी कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा।” उन्होंने कहा, “इस महीने हमारी कैबिनेट गठित हो जाएगी और पहली ही कैबिनेट में हम ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को लागू कर देंगे।”

CM Sukhu के शपथ ग्रहण के एक महीने बाद Cabinet Expansion

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में 10 रिक्तियां हैं, क्योंकि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 12 से ज्यादा नहीं हो सकती है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद दिसंबर 2022 में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के शपथ लेने के बाद से नये मंत्रियों के नामों को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं।