गुजरात गोसेवा एवं गोचर विकास बोर्ड ने महिलाओं को जारी सलाह में कहा है कि गाय के दूध, घी, मूत्र और गोबर का प्रयोग करने से चेहरा चमक जाता है। बोर्ड के अनुसार, “दुनिया की सबसे सुंदर महिला मानी जाने वाली मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा भी दूध से स्नान करती थी।” बोर्ड की तरफ से जारी पुस्तिका “आरोग्य गीता” में गाय के मूत्र, गोबर और दूध से विभिन्न बीमारियों के ठीक होने का दावा किया गया है। इस पुस्तिका में दावा किया गया है कि इटली, रूस और अमेरिका के वैज्ञानिकों ने शोध में गऊ उत्पादों की औषधीय गुणों की पुष्टि की है।

पुस्तिका में गोमूत्र पर एक विशेष अध्यायन है जिसमें कहा गया है कि महिलाओं को अप्रतिम सुंदरता के लिए अपने चेहरे पर पहले 15 मिनट तक गाय का दूध लगाना चाहिए उसके बाद गाय के घी और हल्दी से 15 मिनट तक मसाज करना चाहिए, उसके बाद 15 मिनट गोमूत्र लगाना चाहिए, उसके बाद गाय के गोबर को चेहरे पर फेसपैक की तरह लगाकर 15 मिनट बाद नीम के पानी से चेहरा धोना चाहिए। पुस्तिका के अनुसार, “प्राकृतिक उपचार से आपके चेहरे पर कांति और चमक आएगी जो कृत्रिम मेकअप के कई परतों से नहीं आ सकती। पंचगव्य चिकित्सा से महिलाएं सुंदर और आकर्षक बन सकती हैं जिससे वो दूसरों का प्रेम और स्नेह पा सकती हैं। ”

वीडियो: दशहरा पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया गोरक्षकों का बचाव-

टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार जब बोर्ड के चैयरमैन वल्लभ कथीरिया से पूछा गया कि क्या क्लियोपेट्रा सचमुच गाय के दूध से नहाती थी तो उन्होंने कहा, “हां, हो सकता है वो गाय के दूध से नहाती हो।” हालांकि कई इतिहासकारों के अनुसार क्लियोपेट्रा गदहे के दूध से नहाती थी। हाल ही में कई खोजकर्ताओं ने दावा किया है कि क्लियोपेट्रा आम विश्वास के उलट गोरी नहीं काली थी। क्लियोपेट्रा मिस्र के इतिहास में सर्वाधिक चर्चित शख्सयितों में थी। उसने रोम के सेनापति और शासक जूलियस सीजर से विवाह किया था। माना जाता है कि क्लियोपेट्रा ने सीजर से विवाह मिस्र की सत्ता पाने के लिए किया था।

Read Also: म्यांमार: तीन मुसलमानों पर 90 गायों की तस्करी के लिए चलेगा मुकदमा