Gujarat Assembly Election 2022: एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने मंगलवार को गुजरात चुनाव (Gujarat Election) से जुड़े कुछ आंकड़े पेश किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में गुजरात (Gujarat) के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी (Harsh Sanghavi) की संपति में 721 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह आंकड़ा बताता है कि इस चुनाव में सभी दलों को ओर से मैदान में उतारे गए 125 विधायकों में से संपति में बढ़ोतरी के मामले में टॉप पांच भाजपा (BJP) के विधायक हैं।
हर्ष सांघवी (Harsh Sanghavi) संपति के मामले में टॉप पर
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है कि गुजरात (Gujarat) के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी और उनकी पत्नी की संपत्ति 2017 में 2.12 करोड़ रुपये थी और अब बढ़कर 2022 में 17.42 करोड़ रुपये हो गई। हीरे के कारोबारी हर्ष सांघवी सूरत की माजुरा के निर्वाचन क्षेत्र से एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। रिपोर्ट के अनुसार संघवी की तुलना में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की संपत्ति 2017 में 5.19 करोड़ रुपये से 58 प्रतिशत बढ़कर 2022 में 8.22 करोड़ रुपये हो गई है।
बढ़ोतरी के मामले में भाजपा विधायक टॉप पांच में
ADR के आंकड़ों के मुताबिक सभी दलों को ओर से मैदान में उतारे गए 125 विधायकों में से संपति में बढ़ोतरी के मामले में टॉप पांच भाजपा (BJP) के विधायक हैं। सांघवी के अलावा भाजपा के अन्य चार विधायकों की संपत्ति में पांच वर्षों में सबसे अधिक बढ़त सामने आई है। इन विधायकों में खेड़ा जिले की मेहमदाबाद सीट से उम्मीदवार और ग्रामीण विकास मंत्री अर्जुनसिंह चौहान के परिवार की संपत्ति में 573 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं दाहोद जिले के लिमखेड़ा से शैलेश भाभोर (संपत्ति में 481 प्रतिशत की वृद्धि) उंबरगांव से रमनलाल पाटकर (संपत्ति में 335 प्रतिशत की वृद्धि) और वडोदरा शहर से मनीषा वकील (संपत्ति में 308 प्रतिशत की वृद्धि) सामने आई है।
इस बार फिर से चुनाव लड़ने वाले 125 विधायकों में से 71 भाजपा के हैं। जबकि 50 कांग्रेस एक समाजवादी पार्टी (सपा) का है। और तीन निर्दलीय विधायक फिरसे मैदान में हैं। इनमें से 105 विधायकों की संपति में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है जिनमें से 59 भाजपा के विधायक हैं। वहीं 43 कांग्रेस के विधायक हैं। अन्य सपा और निर्दलीय हैं।