दादरी के बिसाहड़ा गांव में गोमांस खाने के शक में पीटकर मार डाले गए अखलाक के परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश गुरुवार को ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने दिया। अखलाक के घर से जो मांस पुलिस ने बरामद किया था, फोरेंसिक लैब की एक रिपोर्ट में इस बात की पुष्‍ट‍ि हुई थी कि वो गाय या बछड़े का ही मांस है।

दादरी कांड: मथुरा के फोरेंसिक लैब ने बताया- अखलाक के घर से मिला मांस गाय या उसके बछड़े का

नोएडा के दादरी के बिसाहड़ा गांव 28 सितंबर की रात मोहम्मद अखलाक के घर में गाय का मांस होने की अफवाह पर उनकी हत्या कर दी गई थी। हमले में अखलाक के बेटे दानिश को भी जमकर पीटा गया था, जिसके बाद उसको गंभीर हालत में हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। लोगों में अखलाक के घर में गोमांस मिलने की खबर से गुस्से का आलम यह था कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी भीड़ अखलाक और उसके बेटे को जानवरों की तरह पीट रही थी। इस हत्या के बाद देशभर में इसकी निंदा हुई थी।

कहां मर गई इंसानियत: गौमांस की अफवाह उड़ी तो भीड़ ने ले ली अखलाक की जान