बलात्कार से बचने के लिए एक लड़की ने सोमवार को एक इमारत की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। लड़की को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना हावड़ा जिले के लिलुआह में हुई। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी लड़की के दोस्त हैं। लड़की के तीन दोस्तों को बलात्कार करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विस्तृत ख़बरें आनी बाक़ी…