यूपी के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने 14 साल की लड़की के साथ रेप किया है। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। इसके अलावा गुस्साए लोगों ने आगजनी के साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है। ऐसे में हिंदूवादी संगठनों ने भी इस मामले में पुलिस से तेजी से कार्रवाई करने की मांग की है।

घटना के बाद लोगों का हंगामा

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि बुधवार की शाम 6 बजे बिजली जाने के बाद तीन से चार लोग पिछले दरवाजे से घर में घुस गए। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी कबाड़ का काम करता है और उसी ने लड़की के साथ रेप किया है। परिजनों ने लड़की के साथ मारपीट की भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

घटना के बाद सूर्यनगर चौकी के बाहर नाराज लोगों ने जोरदार हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कबाड़ का काम करने वाले आरोपी की दुकान में लोग घुस गए और सामान बाहर फेंक दिया। यहां पर मौजूद एक ई रिक्शा में भी आग लगा दी गई। आरोपी का नाम फैजान बताया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता के पिता का आरोप है कि घटना के दौरान तीन लड़के बाहर खड़े थे जो अब तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं।

Wolf Attack in UP: ‘आपरेशन आदमखोर भेड़िया’: ग्राउंड जीरो पर लगीं वन विभाग की पांच टीमें, यूपी पुलिस-पीएसी भी मुस्तैद, ऐसे चल रहा अभियान

जब लोग प्रदर्शन कर रहे थे, उस दौरान पुलिस ने उन्हें काफी समझाया, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और रात करीब 8:30 बजे लोगों को हटा दिया गया। इस दौरान पीएसी भी लगाई गई थी।

हिंदूवादी संगठनों ने भी किया प्रदर्शन

पीड़ित परिवार ने कहा कि फैजान ने लड़की को पहले कुछ सुंघाया और उसके बाद लड़की बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। हिंदूवादी संगठनों में भी पुलिस थाने पर प्रदर्शन किया और अपराधियों को फांसी दो के नारे लगाए हैं।