आजकल यूट्यूबर अपनी वीडियो वायरल करने के लिए न जाने क्या क्या करते नज़र आते है कभी कभी तो इंसानियत भी भूल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला नई दिल्ली से सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने 32 वर्षीय गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया हैं। दरअसल गौरव शर्मा ने घर के के बाहर हीलियम के गुब्बारों के बंडल में अपने कुत्ते को बांध दिया था। जिसके बाद उसने यह वीडियो 21 मई को अपने चैनल पर वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद दर्शकों इस वीडियो की आलोचना शुरू कर दी।
मामला बढ़ने पर उसने वह क्लिप हटा दी और बाद में एक दूसरा वीडियो अपलोड करते हुए कहा कि वह क्लिप उसने पूरी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाई थी। आपको बता दें कि यह घटना पिछले हफ्ते दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर की है। यूट्यूब पर वीडियो अपलोड होने के बाद पीपल फॉर एनिमल्स के अधिकारियों ने गौरव शर्मा के खिलाफ मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गौरव शर्मा एक खिलौना पोमेरेनियन और अपने कुत्ते के साथ एक कार के ऊपर खड़े हैं। हीलियम गैस के गुब्बारों से बंधे कुत्ते को हवा में छोड़ देता है। वीडियो में कुत्ते को कुछ देर के लिए हवा में उड़ते हुए देखा जा सकता है।
इस मामले पर डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि कि उन्हें पीएफए से शिकायत मिली थी जिसके अनुसार गौरव शर्मा नाम के एक यूट्यूबर ने अपने कुत्ते के जान को खतरे में डालकर वीडियो बनाया था। डीसीपी ने कहा कि हमने आपदा प्रबंधन अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत यूट्यूबर के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर दी गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि हमने मालवीय नगर के पंचसील विहार के रहने वाले आरोपी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बता दें कि गौरव शर्मा के यूट्यूब पर 4.15 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।