Delhi News: भारत में नियुक्त फ्रांस के राजदूत थिएरी माथौ का मोबाइल चोरी होने खबरें सामने आ रही है, जो कि दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित जैन मंदिर गए थे और वहीं कहीं चांदनी चौक के पास उनका फोन चोरी हो गया। इस मामले में चांदनी चौक की पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और एक्शन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, फ्रांसिसी राजदूत का यह आज या कल नहीं बल्कि एक हफ्ते पहले चोरी हुआ था और उन्होंने खुद इस मामले की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज कराई है। FIR में आरोप लगाया गया है कि फ्रांसिसी राजदूत का फोन किसी ने चांदनी चौक के पास चुरा लिया।
फोटो पर क्लिक करके पढ़ें आज की बड़ी खबरें…
पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी थी, जिसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। नतीजा कि पुलिस ने जल्द ही फोन रिकवर करके फ्रांसिसी राजदूत को वापस भी कर दिया।
जब पुलिस ने वकीलों पर भांजी लाठियां… देखिए वीडियो
दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक फ्रेंच दूतावास से उन्हें 21 अक्टूबर को इस घटना के बारे में जानकारी मिली थी। घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज जांच की गई। जांच के लिए पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई गई। अधिकारी ने बताया कि 20 से 25 साल की उम्र के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
एक के पास से मिला फोन
गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से एक के पास से ही पुलिस ने फ्रांसिसी राजदूत का फोन बरामद किया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी यमुना पार इलाके के रहने वाले हैं और आगे की जांच जारी है।
प