Sushma Swaraj News Updates: सीनियर बीजेपी नेता सुषमा स्वराज हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्हें करीब 10 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए एम्स से उनके जंतर-मंतर स्थित आवास पर ले जाया जा चुका है। सुबह 11 बजे तक पार्थिव शरीर उनके घर पर रहेगा। इसके बाद बीजेपी कार्यालय ले जाएगा। इसके बाद लोधी रोड पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रातभर उनके जंतर-मंतर रोड स्थित आवास पर अंतिम दर्शन का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान देश की तमाम दिग्गज राजनीतिक हस्तियां उनके आवास पर पहुंचीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ घंटों पहले ही उन्होंने आर्टिकल 370 और जम्मू-कश्मीर पर लिए गए बड़े फैसले पर बधाई दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल के संसद से पास होने पर सभी सांसदों को भी बधाई भी दी। इसके चंद घंटों बाद ही उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल लाए जाने के दौरान भी वे अचेत अवस्था में थी।

Live Blog

Highlights

    11:24 (IST)07 Aug 2019
    जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक- सुषमा स्वराज का जगह भरना मुश्किल है।

    जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सुषमा स्वराज के निधन पर कहा कि उनकी खाली की हुई जगह भरना मुश्किल है। उन्होंने दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की है।

    05:56 (IST)07 Aug 2019
    देवेगौड़ा बोले- सुषमा स्वराज के निधन से राष्ट्र को नुकसान हुआ

    पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने ट्वीट किया, 'पूर्व केंद्रीय मंत्री, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। हमारे राष्ट्र को नुकसान हुआ है। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।'

    02:10 (IST)07 Aug 2019
    जेपी नड्डा ने दी जानकारी, सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे होगा

    बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जानकारी देते हुए कहा, 'मंगलवार को 10 बजकर 50 मिनट पर उनका निधन हुआ। बुधवार (7 अगस्त) को 12 बजे तक उनके आवास पर पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय लाया जाएगा। लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में दोपहर 3 बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।'

    01:39 (IST)07 Aug 2019
    प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने वाले हैं

    सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचने वाले हैं। दोनों नेताओं के जाने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।

    00:41 (IST)07 Aug 2019
    सुषमा स्वराज का निधनः दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए एम्स से उनके जंतर-मंतर स्थित आवास पर ले जाया जा चुका है। सुबह 11 बजे तक पार्थिव शरीर उनके घर पर रहेगा। इसके बाद बीजेपी कार्यालय ले जाएगा। इसके बाद लोधी रोड पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    00:14 (IST)07 Aug 2019
    एम्स पहुंचे गुलाम नबी आजाद

    जम्मू-कश्मीर के सीनियर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी एम्स पहुंचे। सुषमा स्वराज के निधन के बाद यहां पक्ष और विपक्ष के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि कभी भी हमने एक-दूसरे को नाम से नहीं बुलाया।

    00:06 (IST)07 Aug 2019
    थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एम्स पहुंचेंगे

    सुषमा स्वराज के निधन को एक गौरवशाली युग का अंत बताने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में एम्स पहुंचने वाले हैं।

    00:05 (IST)07 Aug 2019
    सुषमा स्वराज के निधन पर राहुल गांधी ने भी किया ट्वीट

    सीनियर बीजेपी नेता सुषमा स्वराज के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मैं उनके निधन से स्तब्ध हूं। असाधारण राजनेता और बेहतरीन सांसद रहीं। पार्टी लाइन से परे वे रिश्ते निभाती थीं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

    00:04 (IST)07 Aug 2019
    दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं सुषमा स्वराज

    ऐसा रहा सुषमा स्वराज का करियरः सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने वाली पहली महिला थीं। इसके बाद वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सूचना-प्रसारण मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, संसदीय कार्य मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहीं। इसके बाद वे लोकसभा में विपक्ष की नेता भी बनीं और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वे विदेश मंत्री के पद पर भी रहीं।

    23:57 (IST)06 Aug 2019
    शत्रुघ्न सिन्हा बोले- जबर्दस्त व्यक्तित्व वालीं सुषमा स्वराज का निधन बेहद दुखद

    उनके निधन के बाद सभी दलों के नेताओं के एम्स पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्व बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यकीन ही नहीं हो रहा है। हाल ही में उन्होंने कश्मीर के हालात को लेकर ट्वीट किया था। ऐसे में अचानक उनके निधन की खबर पर यकीन करना मुश्किल है। 

    23:54 (IST)06 Aug 2019
    शाहनवाज हुसैन बोले- शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल

    शहनवाज हुसैन ने कहा- दीदी हम लोगों के बीच में नहीं रहीं, बहुत दुखद है। शब्दों में बयां करना मुश्किल है। 

    23:54 (IST)06 Aug 2019
    केंद्रीय मंत्री शक्तावत और ठाकुर भी एम्स पहुंचे

    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शक्तावत, अनुराग ठाकुर भी एम्स पहुंचे।

    23:50 (IST)06 Aug 2019
    सुषमा स्वराज का निधनः एम्स पहुंचे दिग्गज नेता

    सुषमा स्वराज के निधन के बाद केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद,  महेंद्र नाथ पांडेय और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी एम्स पहुंचे। 

    23:45 (IST)06 Aug 2019
    सुषमा स्वराज का निधनः प्रधानमंत्री ने किया ये ट्वीट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'सुषमा जी का निधन व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने भारत के लिए जो कुछ भी किया उसके लिए उन्हें याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, समर्थकों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।'

    PM Modi: Sushma Ji’s demise is a personal loss. She will be remembered fondly for everything that she’s done for India. My thoughts are with her family, supporters and admirers in this very unfortunate hour. Om Shanti. #SushmaSwaraj pic.twitter.com/E95YjOgaVi

    — ANI (@ANI) August 6, 2019

    23:39 (IST)06 Aug 2019
    PM मोदी ने सुषमा स्वराज के निधन पर किया ट्वीट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि सियासत के एक युग का अब अंत हो गया है। सुषमा स्वराज को देश के सबसे कद्दावर विदेश मंत्रियों में शुमार किया जाता है।

    23:19 (IST)06 Aug 2019
    PM मोदी और सांसदों को बधाई देने के चंद घंटों बाद बिगड़ी तबीयत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ घंटों पहले ही उन्होंने आर्टिकल 370 और जम्मू-कश्मीर पर लिए गए बड़े फैसले पर बधाई दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल के संसद से पास होने पर सभी सांसदों को भी बधाई भी दी। इसके चंद घंटों बाद ही उनकी तबीयत खराब हो गई।

    23:17 (IST)06 Aug 2019
    एम्स पहुंचे राजनाथ सिंह

    सुषमा स्वराज की हालत गंभीर है। इसके बाद उनसे मिलने के लिए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। 

    23:14 (IST)06 Aug 2019
    सुषमा स्वराज को सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया

    सीनियर बीजेपी नेता सुषमा स्वराज की हालत गंभीर होने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्हें करीब 10 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल एम्स की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। एएनआई ने उन्हें एम्स में भर्ती कराए जाने की पुष्टि की है।