आम आदमी पार्टी के पूर्व पंजाब संयोजक सुचा सिंह छोटेपुर ने अपनी नई पार्टी बना ली है। शनिवार को छोटेपुर ने अपनी पार्टी ‘अपना पंजाब’ की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी का झंडा भी जारी किया है। छोटेपुर ने शुक्रवार को ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। पहले वे आम आदमी पार्टी के पंजाब संयोजक पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे, लेकिन पैसे के बदले टिकट देने के आरोप के बाद उन्होंने संयोजक के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से उनके नई पार्टी शुरू करने को लेकर काफी चर्चा थी।

वीडियो में देखें- शिवसेना ने सलमान खान को पाकिस्तान चले जाने के लिए कहा

संभावना जताई जा रही है कि छोटेपुर के साथ आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता भी उनकी नई पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। सुचा सिंह ने अपनी नई पार्टी का रजिस्ट्रेशन क्षेत्रीय दल के रूप में चुनाव आयोग में करवाया है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी या फिर अन्य उम्मीदवारों को समर्थन देगी। हालांकि, सुचा सिंह छोटेपुर की नई पार्टी आम आदमी पार्टी के लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है। पंजाब में कई आप नेता छोटेपुर के साथ जा सकते हैं। हालांकि, अभी आम आदमी पार्टी ने कई छोटेपुर के नजदीकी कई नेताओं से दूरी बनाए रखने का फैसला किया है। इनमें पार्टी के संस्थापक सदस्य पवित्र सिंह भी शामिल हैं।ट

Read Also: भाषण के कारण केजरीवाल को पसंद आए थे सुचा सिंह छोटेपुर, गोल्‍डन टेंपल में कार्रवाई के विरोध में छोड़ दिया था मंत्री पद

अगस्त में सुचा सिंह छोटेपुर पर टिकट के बदले पैसे मांगने का आरोप लगा था। इसके बाद उन्हें पंजाब संयोजक पद से हटा दिया गया था। छोटेपुर ने उस वक्त कहा था कि वे पार्टी के फैसले से हैरान हैं। उन्होंने कहा था, ‘पार्टी में पारदर्शिता होनी चाहिए। मुझे हटाए जाने के बाद कमेटी बनाई गई। लेकिन होना यह चाहिए था कि पहले कमेटी बनाई जानी चाहिए और उसके बाद फैसला लिया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’

Read Also: पंजाब में दो फाड़ हो सकती है AAP, सुच्‍चा सिंह छोटेपुर को वापस लेने के लिए 6 जोनल हेड्स ने दिया अरविंद केजरीवाल को अल्टीमेटम