मुंबई पुलिस ने एक ऐसे बाप बेटी की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। जो बड़े बड़े होटलों में अमीर बनकर जाते थे और खुद को होटल का गेस्ट बताकर खाना खाकर बिना बिल दिए फरार हो जाते थे। हालांकि पुलिस को जब इसके जानकारी मिली तो उसने दोनों बाप बेटों को गिरफ्तार किया। वहीं दोनों बाप बेटों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 लगाई गई है।

कौन हैं बाप-बेटा: पुलिस के मुताबिक बाप बेटे का नाम सुहास नेरलेकर और स्वप्निल नेरलेकर हैं। दोनों ही मुंबई के कांदिवली के रहने वाले हैं। जो अक्सर ऐसा करते था हालांकि पुलिस ने दोनों को मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

कैसे करते थे ठगी: पुलिस ने बताया कि आरोपी बाप और बेटा, होटल में पहले बुकिंग करते थे और इसके बाद खाना खाने के लिए पहुंचते थे। सुहास नेरलेकर (बाप) और स्वप्निल नेरलेकर (बेटा) खुद को बिजनेसमैन या फिर कॉरपोरेट हाउस का कर्मचारी बताते थे। इसके साथ ही कई बार ये लोग होटल में कमरा किराए पर लेते थे और इसके साथ ही कमरे में जाने से पहले खाना खाते और बिना बिल का भुगतान किए निकल जाते।

कैसे हुए गिरफ्तार: सुहास नेरलेकर और स्वप्निल नेरलेकर की गिरफ्तारी पर पुलिस ने बताया कि दक्षिण मुंबई के कफ परेड में एक पांच सितारा होटल के कर्मचारियों को चूना लगाने वालों को उन्होंने गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही वो बिना बिल दिए होटल के बाहर जा रहे थे इतने में होटल के एक कर्मचारी ने उन्हें देख लिए और रोक दिया। जब बिल देने के लिए दोनों ने मना कर दिया तो पुलिस को बुलाय गया। जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।