Bihar Election Result Vs Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया है। गठबंधन ने 202 सीटें अपने नाम की हैं। महागठबंधन ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए केवल 35 सीटें जीती हैं।

इस बार के तमाम एग्ज़िट पोल में एक बात स्पष्ट हो गई थी कि एनडीए को बढ़त मिलने वाली है। कई पोल्स ने यह भी अनुमान लगाया था कि राजद बहुमत से दूर रह जाएगी। लेकिन एक ही एग्जिट पोल ऐसा रहा जो लगभग पूरी तरह सटीक बैठा- पोल डायरी का एग्ज़िट पोल।

‘पोल डायरी’ का अनुमान सबसे सही

पोल डायरी ने अपने एग्ज़िट पोल में एनडीए को 184 से 209 सीटें, महागठबंधन को 32 से 49 सीटें, और अन्य के खाते में 1 से 5 सीटें दी थीं। असल नतीजे बताते हैं कि एनडीए ने 202 सीटें, महागठबंधन ने 35 सीटें, और अन्य के खाते में 6 सीटें गई हैं। यह आंकड़े दिखाते हैं कि पोल डायरी का अनुमान लगभग एकदम सटीक साबित हुआ।

दूसरे एग्ज़िट पोल कितने सही रहे?

कुछ अन्य एग्ज़िट पोल भी वास्तविक नतीजों के क़रीब रहे। प्रजा एनालिसिस ने एनडीए के लिए 186 सीटों का अनुमान लगाया था और महागठबंधन को 50 सीटों पर रखा था। टुडे–चाणक्य ने एनडीए को 172 सीटें, और महागठबंधन को 65 से 89 सीटों के बीच बताया था। नीचे दी गई तालिका में सभी एग्ज़िट पोल के रुझान और वास्तविक नतीजों की तुलना की जा सकती है।

क्रमांकसर्वे संस्था / चैनलएनडीए का अनुमानमहागठबंधन का अनुमानअन्य दलों का अनुमान
1पोल डायरी184–20932–491–5
2प्रजा पोल एनालिटिक्स186507
3न्यूज 24152847
4इंडिया टीवी–मैट्रिज147–16770–900
5दैनिक भास्कर145–16073–915–10
6पीपुल पल्स133–15975–1012–13
7पीपुल्स इनसाइट133–14887–1023–8
8चाणक्य130–138100–1083–5
9पोलस्ट्रेट133–14887–1023–5
10JVC’s पोल्स135–15088–1033–6
11टाइम्स नाउ143955
12पी मार्क142–16280–983–8
13TIF रिसर्च145–16376–953–6
14एक्सिस माय इंडिया121–14198–1181–7
15टुडे चाणक्य148–17265–893–9

एग्ज़िट पोल की विश्वसनीयता

अगर 2020 विधानसभा चुनाव की बात करें, तब भी अधिकांश एग्ज़िट पोल गलत साबित हुए थे। लगभग सभी ने महागठबंधन को भारी बढ़त दिखाई थी, लेकिन नतीजों में नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बने और एनडीए की सरकार बनी।

2015 के विधानसभा चुनाव में भी एग्ज़िट पोल सटीक नहीं बैठे थे। तब पोल्स ने एनडीए को बढ़त दिखाई थी, लेकिन वास्तविक नतीजों में महागठबंधन की आंधी चली और उसने बड़ी जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें- 243 सीटें और सिर्फ 10 मुसलमान जीते