Hyderabad News: हैदराबाद के नामापल्ली में कुछ अज्ञात लोगों ने दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़ की है। इस मामले की जानकारी आयोजकों को शुक्रवार की सुबह लगी। वह यहां पर पूजा करने के लिए आए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजकों ने बताया कि गुरुवार की रात डांडिया कार्यक्रम होने तक पुलिस वहां पर तैनात थी। यह पूरा घटनाक्रम कितने बजे हुआ है। इस बात की जानकारी भी अभी तक नहीं मिल सकी है।

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद बेगम बाजार से पुलिस वालों की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस घटना के बाद लोगों ने भारी गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनी सोसायटी और कर्मचारियों द्वारा हर साल देवी की मूर्ति स्थापित की जाती है।

आयोजको ने बताया कि यह आरोपी जब पंडाल में घुसे तो सबसे पहले उन्होंने वहां की लाइट काट दी। इसके बाद उन्होंने वहां पर लगे हुए सभी सीसीटीवी कैमरों को भी अपना निशाना बनाया। इसी वजह से घटना का कोई भी सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं आ पाया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने बैरिकेडिंग भी हटा दी और पूजा का सभी सामान भी फेंक दिया।

बांग्लादेश में ये क्या हो रहा… PM मोदी का तोहफे में दिया मुकुट हिंदू मंदिर से हो गया चोरी

लोगों ने की सख्त सजा देने की मांग

इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों को पकड़ने और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन भी किया। हालांकि, पुलिस ने सभी लोगों को समझा बूझा कर शांत किया। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों की मदद से दूसरी मूर्ति की स्थापना भी करवाई। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

देवी दुर्गा की मूर्ति का हाथ गिरा

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए गए एक बयान में बेगमबाजार पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विजय ने बताया, “हैदराबाद के बेगमबाजार पुलिस स्टेशन की सीमा में नामपल्ली प्रदर्शनी मैदान में एक दुर्गा पूजा पंडाल में अज्ञात लोगों ने हुंडी (दान पेटी) को एक तरफ खिसका दिया, जिससे देवी दुर्गा की मूर्ति का हाथ गिर गया। आयोजकों ने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।”