DU 3rd Merit List 2022 Today: दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आज तीसरी मेरिट सूची जारी कर सकता है। मेरिट लिस्ट डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जारी की जाएगी। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से जरिए इसे चेक कर सकते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया अभी चल रही है। डीयू आज यानि की 10 नवंबर, 2022 को तीसरी मेरिट सूची जारी करेगा। मेरिट लिस्ट आज शाम करीब 5 बजे जारी की जा सकती है। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर मेरिट सूची चेक कर सकते हैं।

मेरिट सूची देखने के लिए अभ्यर्थियों को सीयूईटी आवेदन संख्या और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। मेरिट लिस्ट या सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद डीयू कॉलेज आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेगा। यह काम 11 नवंबर से 14 नवंबर के बीच होगा। प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों को 15 नवंबर तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।

डीयू प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची के समय, खेल, ईसीए, सीडब्ल्यू और अन्य कोटे के अभ्यर्थियों की सीटों को भी ध्यान में रखा जाएगा। खेल और ईसीए कोटे के अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रमाण पत्रों की जांच और सीयूईटी यूजी परिणाम में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
यह पहली बार है जब दिल्ली यूनिवर्सिटी सीयूईटी स्कोर के आधार पर प्रवेश ले रही है। पहले डीयू अपनी कट-ऑफ जारी करता था जो 99.9 फीसदी तक जाती थी।

दिल्ली विश्वविद्यालय 17 नवंबर 2022 को रिक्त सीटों के लिए खेल कोटे के तहत सीट आवंटन जारी कर सकता है। इसके तहत अभ्यर्थियों को 18 नवंबर से 19 नवंबर 2022 तक आवेदन करने का विकल्प दिया जा सकता है।

DU 3rd Merit List 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकते हैं मेरिट लिस्ट

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए DU 3rd Merit List 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-अब मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-मेरिट लिस्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।