कांग्रेस महासिचव दिग्विजय सिंह ने रविवार (31 जुलाई) को रामदेव पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने रामदेव की कंपनी पतंजलि पर लिखा गया एक आर्टिकल ट्वीट किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया के इस आर्टिकल में बताया गया है कि पतंजलि के 25 उत्पाद ऐसे हैं जिनके विज्ञापन एडवरटाइजिंग कोड का उल्लंघन करते पाए गए हैं। इस आर्टिकल में इस बात का भी जिक्र है कि सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को भी पतंजलि के खिलाफ शिकायत मिली थी। खबर में जिक्र है कि राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बताया था कि उन्हें रामदेव के आयुर्वेदिक प्रोडक्ट के खिलाफ शिकायत मिली थी। खबर के मुताबिक, शिकायत अप्रैल 2015 से जुलाई 2016 के बीच के वक्त में मिलीं। इस मामले पर दिग्विजय सिंह ने लिखा, ‘रामदेव विज्ञापन संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। वह अपने झूठे दावों से लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं।’
दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस मामले पर एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘जब सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का।’ देखिए दिग्विजय सिंह के दोनों ट्वीट। उनके इन ट्वीट पर लोगों ने भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दी थी।
https://t.co/ij9jVjOKwf
Ramdev violating Advertising Code,fooling people with false claims,adultering food items yet go scot free.— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) July 31, 2016
जब सैंया भये कोतवाल तो अब डर काहे का !
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) July 31, 2016