उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कैट्स एंबुलेस के बेड़े को बढ़ाते हुए सोमवार को इसकी नई खेप का उद्घाटन किया। उपमुख्यंत्री ने एंबुलेंस सेवा का विस्तार करते हुए इसमें 55 नई एंबुलेंस शामिल कीं। इसके लिए विश्वस्तरीय नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है, जहां से यह सेवा परिचालित होती है। इसके साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर 102 भी शुरू किया गया है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे। राजधानी की स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर किया जाएगा। स्वास्थ्य मंंत्रालय की सेंट्रलाइज्ड एंबुलेंस ट्रॉमा सर्विस (कैट्स) एक सोसाइटी के तौर पर पंजीकृत है। कोई भी व्यक्ति इस सेवा का लाभ ले सकता है। इसके लिए उसे 102 नंबर पर फोन करना होगा। इसके जरिए नजदीकी एंबुलेंस जरूरतंद की मदद के लिए पहुंच जाएगी।