Delhi Yamuna River Flood Alert, Delhi Yamuna River Water Level Today Updates: हरियाणा स्थित हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक यमुना खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर बह रही है, जलस्तर 205.94 मीटर पर बह रही है। ISBT कश्मीरी गेट के पास किसान कॉलोनी और यमुना खादर के मकान यमुना नदी के तेज बहाव से पानी में डूब गए। इसके अलावा निगम बोध घाट पर भी पानी भर गया है।
सोमवार शाम को ही यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया, जिसके बाद अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वाले 10 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा के हथिनीकुंड बांध से और पानी छोड़े जाने के कारण नदी में जल स्तर और बढ़ सकता है।
केजरीवाल ने कहा कि अगले दो दिन अहम होंगे और लोगों को आश्वासन दिया कि स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने लोगों से भयभीत नहीं होने की अपील की। मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि निचले इलाकों से 23,800 से अधिक लोगों को हटाए जाने की आवश्यकता है।
ISBT कश्मीरी गेट के पास किसान कॉलोनी और यमुना खादर के मकान यमुना नदी के तेज बहाव से पानी में डूब गए। इसके अलावा निगम बोध घाट पर भी पानी भर गया है।
सोमवार शाम को ही यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया, जिसके बाद अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वाले 10 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा के हथिनीकुंड बांध से और पानी छोड़े जाने के कारण नदी में जल स्तर और बढ़ सकता है। निचले इलाकों में रह रहे लोगों को दिल्ली सरकार की विभिन्न एजेंसियों द्वारा बनाए गए दो हजार से अधिक टेंट में भेजा गया है।